सेलकर्मी के बेटे ने की आत्महत्या

किरीबुरू : किरीबुरू लौह अयस्क खदान के सेलकर्मी जॉन पुर्ती के बड़े बेटे दिलवर पुरती (30 वर्ष) ने मुर्गापाड़ा स्थित अपने आवास में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की शाम साढ़े छह बजे की बतायी जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दिलवर नशे का भी आदि […]
किरीबुरू : किरीबुरू लौह अयस्क खदान के सेलकर्मी जॉन पुर्ती के बड़े बेटे दिलवर पुरती (30 वर्ष) ने मुर्गापाड़ा स्थित अपने आवास में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की शाम साढ़े छह बजे की बतायी जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दिलवर नशे का भी आदि था, लेकिन आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पूर्व में उस पर कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज थे. चालक का काम करने वाले दिलवर के दो बच्चे भी हैं. पड़ोसियों ने बताया कि आज ही उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गयी थी. वह घर पर अकेला था. दिलवर अपने मां-पिता से अलग रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




