नारायणपुर : लोडर के धक्के से ऑपरेटर की मौत

Updated at : 12 Jan 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर : लोडर के धक्के से ऑपरेटर की मौत

मुआवजे की मांग पर मजदूरों ने काम रोका पानीकोइली- रेमुली सड़क निर्माण में था तैनात मझगांव : क्योंझर के नारायणपुर स्थित गायत्री क्रशर में ड्यूटी के दौरान लोडर की चपेट में आने से लोडर ऑपरेटर गोविंद रविन दास की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 9 बजे की है. घटना के समय गोविंद लोडर में […]

विज्ञापन

मुआवजे की मांग पर मजदूरों ने काम रोका

पानीकोइली- रेमुली सड़क निर्माण में था तैनात
मझगांव : क्योंझर के नारायणपुर स्थित गायत्री क्रशर में ड्यूटी के दौरान लोडर की चपेट में आने से लोडर ऑपरेटर गोविंद रविन दास की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 9 बजे की है. घटना के समय गोविंद लोडर में तेल भरवाने के लिए सामने खड़ा था. इस दौरान पीछे से दूसरे लोडर से धक्का लग गया. इसके कारण गोविंद अपने लोडर की चपेट में आ गये. घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से पानीकोइली से रेमुली तक सड़क निर्माण कार्य में एक साल से गोविंद तैनात था. घटना के बाद मजदूरों ने मुआवजे की मांग पर काम बंद कर दिया. खबर लिखे जाने तक कंपनी के साथ मुआवजे को लेकर समझौता नहीं पाया था. घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola