कोल्हान के जंगलों में तीन दिनों तक चला कॉबिंग ऑपरेशन
Updated at : 12 Jan 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लगे तीन वाहन फूंकने की घटना के बाद पुलिस सक्रिय जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया ऑपरेशन कोल्हान से नक्सलियों को उखाड़ने की तैयारी में पुलिस किरीबुरू : नुइया- सलाई सड़क निर्माण में लगे तीन वाहन फूंकने की घटना के बाद पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने सारंडा व कोल्हान के जंगलों […]
विज्ञापन
सड़क निर्माण में लगे तीन वाहन फूंकने की घटना के बाद पुलिस सक्रिय
जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया ऑपरेशन
कोल्हान से नक्सलियों को उखाड़ने की तैयारी में पुलिस
किरीबुरू : नुइया- सलाई सड़क निर्माण में लगे तीन वाहन फूंकने की घटना के बाद पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने सारंडा व कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ तीन दिनों तक कॉबिंग ऑपरेशन चलाया. बुधवार को संपन्न हुए ऑपरेशन में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली. एसपी अनीष गुप्ता के नेतृत्व में चले ऑपरेशन में सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के जवान शामिल रहे. गुवा, नोवामुंडी, जेटेया, जगन्नाथपुर आदि थाना के जंगलों में जवानों ने कॉबिंग की. नोवामुंडी व जेटेया थाना के कुन्दरीझोर, सांगाजाटा, आकाहाटा, बुंडू, बांकी, उदाजो, राइका, पोखरिया आदि गांवों में नक्सलियों व हथियार के जखीरा होने की गुप्त सूचना पर सर्च अभियान चला.
एसपी अनीष गुप्ता गुआ क्षेत्र के जंगलों में चल रहे ऑपरेशन में शामिल रहे. वहीं किरीबुरू के डीएसपी तौकिर आलम व सीआरपीएफ 197 बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रकाश चन्द्र राय कुंदीझोर जंगल में तैनात रहे. वहीं गुलाब सिंह (सहायक कमांडेंट) व जगन्नाथपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी ऑपरेशन में शामिल थे.
रोआम से नक्सलियों को उखाड़ने की योजना
सूत्रों के अनुसार पुलिस रोआम आदि क्षेत्र से नक्सलियों का उखाड़ने के लिए विशेष योजना बना रही है. जल्द इन क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व सीआरपीएफ की तैनाती हो सकती है. रोआम में सीआरपीएफ कैंप स्थापित करने के लिए जमीन का चयन पहले ही हो चुका है.
नुइया- सलाई सड़क पर वाहनों को फूंकने की घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि इसमें कोई बड़ी सफलता मिली है. आगे भी इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेगा.
– अनीष गुप्ता, एसपी, पश्चिम सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




