बंदगांव के बीडीओ को सस्पेंड करने की अनुशंसा

Updated at : 12 Jan 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
बंदगांव के बीडीओ को सस्पेंड करने की अनुशंसा

विभागीय कार्यों में लापरवाही व अफसरों की अनदेखी का आरोप डीसी ने राज्य सरकार को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की बंदगांव बीडीओ को विरमित कर नये बीडीओ की नियुक्ति की मांग चाईबासा : विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने व अधिकारियों की अनदेखी मामले में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने सरकार से बंदगांव के […]

विज्ञापन

विभागीय कार्यों में लापरवाही व अफसरों की अनदेखी का आरोप

डीसी ने राज्य सरकार को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की
बंदगांव बीडीओ को विरमित कर नये बीडीओ की नियुक्ति की मांग
चाईबासा : विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने व अधिकारियों की अनदेखी मामले में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने सरकार से बंदगांव के बीडीओ बुढाय सारू को सस्पेंड करने की अनुशंसा की है. डीसी ने सरकार को को भेजे पत्र में कहा है- बीडीओ प्रशासनिक बैठक में नहीं पहुंचते है. वहीं सरकारी कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं. उन्हें सरकारी कार्यों में अक्षम बताया गया है. इसके पूर्व भी बंदगांव बीडीओ पर कार्रवाई की अनुशंसा हुई थी. बंदगांव बीडीओ को प्रखंड से तत्काल विरमित करते हुए अन्य बीडीओ को प्रतिनियुक्त
करने की मांग की गयी है.
बार-बार चेतावनी के बाद सुधार नहीं होने पर हुई सस्पेंड करने की अनुशंसा. बंदगांव बीडीओ हाल की कई बैठक में अनुपस्थित थे. सूचना देने के बावजूद बंदगांव बीडीओ ने बैठक में आना छोड़ दिया था. इसपर कई बार उन्हें शोकॉज किया गया. इसके पहले डोभा निर्माण का निरीक्षण नहीं करने के कारण गड़बड़ी का मामला आया था. बार-बार चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर बीडीओ को सस्पेंड करने की सरकार से अनुशंसा हुई है.
उपायुक्त ने बंदगांव बीडीओ को सस्पेंड करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है. सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने, वरीय अफसरों की बात अनसुनी करने, सूचना के बावजूद बैठक में शामिल नहीं होने के आरोप में यह कार्रवाई की जा रही है.
सीपी कश्यप, डीडीसी, पश्चिमी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola