छात्रों की पुष्प प्रदर्शनी में सुनीता एंड ग्रुप प्रथम

Updated at : 12 Jan 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों की पुष्प प्रदर्शनी में सुनीता एंड ग्रुप प्रथम

चक्रधरपुर . सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लगा बाल मेला चक्रधरपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में बुधवार को पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला का शुभारंभ प्राचार्य रमेश ठाकुर ने किया. इस अवसर पर रंगोली, पुष्प प्रदर्शनी व विभिन्न सामग्रियों का स्टॉल लगाया […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर . सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लगा बाल मेला

चक्रधरपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में बुधवार को पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला का शुभारंभ प्राचार्य रमेश ठाकुर ने किया. इस अवसर पर रंगोली, पुष्प प्रदर्शनी व विभिन्न सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया. पुष्प प्रदर्शनी में सुनीता एंड ग्रुप, निशु एंड ग्रुप व सूरज एंड ग्रुप को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सभी विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा.
मेला में बच्चों ने लिट्टी-चोखा, दही बड़ा, पास्ता, आलु चॉप, प्याजी, चाट, फ्राई चुड़ा, चाय-कॉफी आदि खाद्य सामग्रियों का स्टॉल लगाया. बाल मेला को सफल बनाने में विपिन कुमार मिश्रा, शंकुतला गिरि, पवन तनय बक्शी, अल्पना मजुमदार, बिंदिया कुमारी, उर्मिला गिरि, काली चरण पान, कौलेश्वर प्रसाद, झरना गांगुली, एमवी लक्ष्मी, पंकज मिश्रा, भारती महतो, मीनू घोष आदि ने योगदान दिया.
मेला में बच्चों द्वारा लगाये गये स्टॉल.
स्टेशनों पर मौजूद यात्री सुविधाअों का लेंगे जायजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola