ग्रामीण का आरोप बेबुनियाद : बुधराम

चक्रधरपुर : केरा पंचायत के जारकी शिमलाबाद के ग्रामीणों द्वारा मंदिर की जमीन हड़पने का लगाये गये आरोप को पूर्व पंचायत समिति सदस्य बुधराम उरांव ने बेबुनियाद व निराधार बताया है. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि उक्त आरोप एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि मंदिर के […]
चक्रधरपुर : केरा पंचायत के जारकी शिमलाबाद के ग्रामीणों द्वारा मंदिर की जमीन हड़पने का लगाये गये आरोप को पूर्व पंचायत समिति सदस्य बुधराम उरांव ने बेबुनियाद व निराधार बताया है. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि उक्त आरोप एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि मंदिर के नाम उक्त जमीन का निबंधन विक्रेता ने नहीं किया था. जमीन के मालिक ने उन्हें 22 वर्ष पूर्व अपनी बेच दिया था.
अत: विक्रेता को जमीन के एवज में ग्रामीणों से पैसा लेने का बात गैर कानूनी है. मैंने पूर्व में किसी भी ग्रामसभा की बैठक में उक्त जमीन को दान में देने कि बात नहीं कही. हाल में हुए सर्वे सेटलमेंट में भी उक्त जमीन रैयतों का निजी जमीन के रूप में नाम दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




