घर के हिसाब से लगेगा टैक्स, बढ़ेंगीं सुविधाएं

Updated at : 12 Jan 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
घर के हिसाब से लगेगा टैक्स, बढ़ेंगीं सुविधाएं

होल्डिंग टैक्स सेल्फ असेसमेंट पर कार्यशाला चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र में 31 जनवरी तक संपत्ति कर निर्धारण का कार्य पूरा कर लेना है. इसे लेकर परिषद के सभागार में बुधवार को होल्डिंग टैक्स से संबंधित सेल्फ असेसमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर नगर विकास विभाग रांची की एक विशेष एजेंसी […]

विज्ञापन

होल्डिंग टैक्स सेल्फ असेसमेंट पर कार्यशाला

चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र में 31 जनवरी तक संपत्ति कर निर्धारण का कार्य पूरा कर लेना है. इसे लेकर परिषद के सभागार में बुधवार को होल्डिंग टैक्स से संबंधित सेल्फ असेसमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर नगर विकास विभाग रांची की एक विशेष एजेंसी द्वारा उपस्थित वार्ड पार्षद व स्थानीय लोगों को असेसमेंट फॉर्म को लेकर बिंदुवार जानकारी दी गयी. सर्किल मैनेजर रवि शंकर भारती ने बताया कि लोगों के बीच फॉर्म को लेकर जो परेशानी थी, उसे दूर करने के लिए ही कार्यशाला का आयोजन किया गया. नगर परिषद की ओर से होल्डिंग टैक्स का जो फार्म दिया जा रहा है.
उसमें सिर्फ चार पेज में ही अपनी जानकारी देनी है. मिलेगी बेहतर सुविधा: नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी नरेंद्र नारायण ने बताया कि घर के हिसाब से होल्डिंग टैक्स लगेगा. इसमें गरीब परिवारों को टैक्स से बाहर रखा गया है. उन्होंने बताया कि होल्डिंग टैक्स चुकाने पर लोगों को नगर परिषद की ओर और बेहतर सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसमें बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं. होल्डिंग टैक्स से ही नगर परिषद के कर्मचारियों का वेतन समेत अन्य विकास के कार्य होंगे. वहीं जान-बूझकर टैक्स नहीं देने वालों पर अतिरक्ति शुल्क के साथ दंड लिया जायेगा. नगर परिषद के लोगों के बीच एक भ्रम की स्थिति यह थी कि परिवार का डेटा दूसरे लोग आसानी के साथ देख सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा. जितना भी डेटा है वह कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जायेगा. इसके अलावा वह डेटा किसी के साथ शेयर नहीं किया जायेगा. इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद राजेश सिंहदेव सहित नगर परिषद कर्मी व शहर के टैक्स दाता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola