बिना हेलमेट बाइक चलाने वालाें को दिया गुलाब

Updated at : 11 Jan 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चलाने वालाें को दिया गुलाब

पुलिस ने की सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत चाईबासा : राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी. इसके तहत मंगलवार को पोस्टऑफिस चौक और तांबो चौक पर वाहन चालकों को पुलिस व स्कूली बच्चों द्वारा यातायात सुरक्षा के प्रति अवगत कराया गया. साथ ही यातायात नियमों का पालन करने से संबंधित परचे भी बांटे […]

विज्ञापन

पुलिस ने की सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

चाईबासा : राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी. इसके तहत मंगलवार को पोस्टऑफिस चौक और तांबो चौक पर वाहन चालकों को पुलिस व स्कूली बच्चों द्वारा यातायात सुरक्षा के प्रति अवगत कराया गया. साथ ही यातायात नियमों का पालन करने से संबंधित परचे भी बांटे गये. वहीं बिना हेलमेट बाइक चलानेवालों को बच्चों द्वारा गुलाब का फूल देकर हेलमेट बनाने का आग्रह किया गया. साथ ही 300-300 रुपये करके जुर्माना भी लगाया गया.
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश सोय ने कहा कि सुरक्षा सप्ताह 15 जनवरी तक मनाया जायेगा. इस अवसर मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावा स्कॉट हिंदी मध्य विद्यालय की छात्राएं व डीएवी पब्लिक स्कूल छात्र शामिल थे.
बाइक जलाने का प्रयास
पोस्ट ऑफिस चौके के पास चलाये गये राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान टुंगरी निवासी काजू मधेशिया की बाइक पकड़ी गयी. इस दौरान जब पुलिस द्वारा वाहन को सड़क के बीच से हटा कर किनारे करने को कहा गया, तो मधेशिया ने अपनी बाइक साइड में लगाते हुए दोबारा गाड़ी नहीं चलाने की बात कही. साथ ही पास के एक दुकान से माचीस लेकर आया और अपनी बाइक को जलाने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ गयी. मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और मधेशिया के हाथ से माचीस छीन लिया गया. इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा बिना हेलमेट का 300 रुपया जुर्माना लगाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola