चेंबर अध्यक्ष समेत पांच पर बिजली चोरी का केस

Updated at : 11 Jan 2017 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
चेंबर अध्यक्ष समेत पांच पर बिजली चोरी का केस

चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सहित ललित शर्मा सहित अन्य पांच लोगों के खिलाफ सदर थाने में बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है. कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग के दिशा-निर्देश पर सहायक अभियंता गौतम राणा, सहायक अभियंता मनोज कुमार सेन, जेई संदीप कुमार पासवान, विद्युतकर्मी शत्रुघ्न सिंह, रमय बानरा, उमेश कुमार सिंह, […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सहित ललित शर्मा सहित अन्य पांच लोगों के खिलाफ सदर थाने में बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है. कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग के दिशा-निर्देश पर सहायक अभियंता गौतम राणा, सहायक अभियंता मनोज कुमार सेन, जेई संदीप कुमार पासवान, विद्युतकर्मी शत्रुघ्न सिंह, रमय बानरा,

उमेश कुमार सिंह, संतोष कुमार साव, टाबु महतो और सदर थाना सशस्त्र बल ने सुभाष चौक टूंगरी में अवैध रूप से बिजली चोरी के खिलाफ मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया था. जिसमें चेंबर के अध्यक्ष ललित शर्मा, पप्पु प्रसाद, सुभाष कुमार दास, नरेश प्रसाद, जगन्नाथ बिरूवा को अवैध रूप से विद्युत मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गये.

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संदीप कुमार पासवान के लिखित शिकायत पर सभी पर विद्युत मीटर बाईपास कर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola