सीएनटी पर बहस के दौरान मारपीट भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की पिटाई

Updated at : 11 Jan 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी पर बहस के दौरान मारपीट भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की पिटाई

नोवामुंडी थाने में नामजद शिकायत दर्ज नोवामुंडी : सीएनटी एक्ट में संशोधन को लेकर चल रहे वाद विवाद में कमल क्लब के सचिव मनोज सिंकू ने नोवामुंडी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अशोक पान की पिटाई कर दी. उनके ललाट पर चोट आयी है. नोवामुंडी पुलिस ने उसे टिस्को के नोवामुंडी अस्पताल में भरती कराया. मामले में […]

विज्ञापन

नोवामुंडी थाने में नामजद शिकायत दर्ज

नोवामुंडी : सीएनटी एक्ट में संशोधन को लेकर चल रहे वाद विवाद में कमल क्लब के सचिव मनोज सिंकू ने नोवामुंडी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अशोक पान की पिटाई कर दी. उनके ललाट पर चोट आयी है. नोवामुंडी पुलिस ने उसे टिस्को के नोवामुंडी अस्पताल में भरती कराया. मामले में
अशोक पान के बयान पर नोवामुंडी पुलिस ने मनोज सिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात अशोक व मनोज अपने साथियों के साथ भठ्ठीसाई स्थित मयखाने में था. इस बीच सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर बहस हुई. इसी दौरान मारपीट हो गयी. अशोक व मनोज आपस में उलझ गये. घायल अवस्था में अशोक रात्रि में थाना पहुंचे. इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद ने मामला दर्ज कर लिया है.
भूमि सुधार कर्मचारी संघ का प्रदर्शन 12 को: चाईबासा. झारखंड राज्य भूमि सुधा कर्मचारी संघ 12 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola