पीजी विभाग: बनेगा साइकिल स्टैंड, झंडोत्तोलन के लिए मंडप

Updated at : 10 Jan 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी विभाग: बनेगा साइकिल स्टैंड, झंडोत्तोलन के लिए मंडप

छात्र प्रतिनिधियों ने वीसी से मुलाकात कर की मांग चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में विद्यार्थियों के लिए साइकिल स्टैंड बनेगा. उक्त जानकारी कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने सोमवार को छात्र प्रतिनिधियों को दी. उन्होंने कहा कि पीजी विभाग में दो दिनों में चापाकल गाड़ा जायेगा. वहीं पीजी विभाग के विद्यार्थियों को खेल […]

विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधियों ने वीसी से मुलाकात कर की मांग

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में विद्यार्थियों के लिए साइकिल स्टैंड बनेगा. उक्त जानकारी कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने सोमवार को छात्र प्रतिनिधियों को दी. उन्होंने कहा कि पीजी विभाग में दो दिनों में चापाकल गाड़ा जायेगा. वहीं पीजी विभाग के विद्यार्थियों को खेल सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. सभी एचओडी को अपने-अपने विभाग में दैनिक समाचार पत्र मंगाने का निर्देश दिया. विवि सचिव शैलेंद्र गागराई के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधियों ने सोमवार को वीसी मुलाकात की.
विभाग के सामने वृक्षों पर चबूतरा निर्माण कराने की बात कही गयी. विवि सचिव शैलेंद्र गागराई ने कहा कि 26 जनवरी से पूर्व पीजी विभाग में झंडोत्तालन के लिये मंडप बनाया जायेगा. जहां से झंडोत्तालन किया जायेगा. मालूम हो कि पीजी विभाग में झंडा फहराने के लिये मंडप नहीं बनाया गया है. मौके पर पीजी विभाग अध्यक्ष ब्यूटी रानी जारिका, उपाध्यक्ष जीतेंद्र प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola