डयूटी से गायब रहने वाली एएनएम होगी सस्पेंड
Updated at : 08 Jan 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

चार चिकित्सा को चेतावनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई का आदेश चाईबासा : समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें जगन्नाथपुर, खुंटपानी, चक्रधरपुर तथा मझगांव के चिकित्सा प्रभारी को डीसी ने चेतावनी दी. कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई […]
विज्ञापन
चार चिकित्सा को चेतावनी
कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई का आदेश
चाईबासा : समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें जगन्नाथपुर, खुंटपानी, चक्रधरपुर तथा मझगांव के चिकित्सा प्रभारी को डीसी ने चेतावनी दी. कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया. जगन्नाथपुर व झींकपानी में दो दिन महिला चिकित्सक प्रतिनियुक्त करने का डीसी ने आदेश दिया. विरमित के बाद भी चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों में योगदान नहीं देने वाली एएनएम को डीसी ने सस्पेंड करने का आदेश दिया है. 25 दिसंबर को सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी से गायब रहने वाली एएनएम को शो-कॉज किया गया था.
संतोष जनक जवाब नहीं रहने पर डीसी ने सस्पेंड करने का आदेश दिया. ओटी में एक और नर्स प्रतिनियुक्त करने का डीसी ने आदेश दिया. सदर अस्पताल में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की ऑनलाइन मॉनीटरिंग नहीं हो रही है. ब्रॉडबैंड क्षमता कमजोर है. डीसी ने कहा कि ऑनलाइन मॉनीटरिंग नहीं होने पर सीसीटीवी कैमरे का भुगतान नहीं होगा. भनगांव में चार एएनएम प्रतिनियुक्त करने का डीसी ने आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




