खान विभाग के उपनिदेशक पर गिरी गाज

चाईबासा : कोल्हान के खान उप निदेशक खनन संबंधी रिपोर्ट नहीं भेजते हैं. इस कारण नीलामी पत्र व राजस्व संग्रह संबंधी प्रशासनिक कार्यों को सुचारू ढंग से चलाने में दिक्कत होती है. यह तथ्य शुक्रवार की देर शाम राजस्व व नीलामी पत्र की समीक्षा बैठक में नीलामी पत्र पदाधिकारी ने डीसी के समक्ष रखा. समाहरणालय […]
चाईबासा : कोल्हान के खान उप निदेशक खनन संबंधी रिपोर्ट नहीं भेजते हैं. इस कारण नीलामी पत्र व राजस्व संग्रह संबंधी प्रशासनिक कार्यों को सुचारू ढंग से चलाने में दिक्कत होती है. यह तथ्य शुक्रवार की देर शाम राजस्व व नीलामी पत्र की समीक्षा बैठक में नीलामी पत्र पदाधिकारी ने डीसी के समक्ष रखा. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में इस तथ्य के सामने आने के बाद डीसी ने राज्य खान विभाग को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया. सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई का डीसी ने निर्देश दिया. डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को शो-कॉज किया. हालांकि डीएमओ बैठक में अनुपस्थित थे. राजस्व संग्रह की धीमी रफ्तार पर भी डीसी ने नाराजगी जतायी. विद्युत विभाग को भी डीसी ने राजस्व वसूली का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




