11 चोरों ने एसबीआइ में लगायी थी सेंध

Published at :15 Feb 2014 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
11 चोरों ने एसबीआइ में लगायी थी सेंध

चाईबासा:मझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ाबंधा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से चार फरवरी की रात हुई चोरी में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को मनोहरपुर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मो इसराइल शेख साहेबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव के उमराली टोला का निवासी है. इसराइल के पास से पुलिस को […]

विज्ञापन

चाईबासा:मझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ाबंधा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से चार फरवरी की रात हुई चोरी में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को मनोहरपुर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मो इसराइल शेख साहेबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव के उमराली टोला का निवासी है.

इसराइल के पास से पुलिस को बैंक से चोरी गये एक लाख 39 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल मिला है. पुलिस के सामने इसराइल ने जुर्म कबूल करते हुए पूरी योजना का खुलासा किया है. शुक्रवार को एसपी नरेंद्र सिंह ने बैंक चोरी का उदभेदन करते हुए बताया कि बैंक में चोरी की घटना को इसराइल समेत 11 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया. इसमें शामिल छह लोग अजुल शेख, मुख्तार शेख, जाकिर शेख, अशरूद्दीन शेख, अलाउद्दीन और मो खिदिउ साहेबगंज जिले के रहनेवाले हैं. चोरी को अंजाम देने के लिए साहेबगंज से ही स्कॉर्पियो मंगायी थी. बाकी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है. चार फरवरी की रात घोड़ाबांधा एसबीआइ से चोरों ने लॉकर काटकर 22 लाख 12 हजार 24 रुपये उड़ा लिये थे. यह राशि कुल 11 चोरों ने आपस में दो-दो लाख रुपये के हिसाब से बांट ली थी.

मास्टर माइंड कई घटनाओं में वांछित

पकड़ा गया चोर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है. गिरोह का सरगना अजुल शेख साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित मुर्गी टोला का रहने वाला है. वह लूट और दुष्कर्म के मामले में वांछित है. एसपी नरेंद्र सिंह ने अजुल शेख की तसवीर जारी कर दी है. यह गिरोह शौचालय, कुआं खोदने के बहाने चोरी के लिए टारगेट चिह्न्ति करता है. हैदराबाद स्थित मुत्थुट फाइनेंस से पांच किलो सोना और दुमका की एसबीआइ बैंक शाखा में भी चोरी को अंजाम देने में यह शामिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola