कोडरमा: शादी समारोह में हंगामा, वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन
koderma marriage news

शादी समारोह में बवाल

Koderma News: ध्वजाधारी धाम के पास एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया जब वर और वधु पक्ष के बीच खाने की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई  इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कोडरमा से गौतम राणा की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिला के जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी पहाड़ के प्रवेश द्वार के पास शादी समारोह अचानक रणक्षेत्र बन गया. शादी समारोह में पहुंचे वर और वधु पक्ष के लोग आपस मे ही उलझ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया 

शादी की खुशियां बदलीं तनाव में 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बीते रात ध्वजाधारी गेट स्थित शनिदेव मंदिर के पास शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें वर और वधु पक्ष के नाते रिश्तेदार शामिल हुए. हंसी खुशी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रस्मों को निभाया जा रहा था. इसी बीच शादी कार्यक्रम पूरा होते ही अहले सुबह वर और वधु पक्ष में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते वैवाहिक कार्यक्रम रणभूमि में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच आपस में मारपीट हो गई, जिसमें लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए. 

लात-घूंसे चले और कुर्सियों को तोड़ा गया 

जानकारी मिलते ही गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. घटना की जानकारी देते हुए वधु के पिता झलपो झुमरीतिलैया निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जयनगर थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह के बेटे अनूप सिंह के साथ हो रही थी. शादी से पहले 23 अप्रैल को जब वह विजय सिंह के घर लग्न लेकर पहुंचे तो उसी समय विवाह से संबंधित सारी बातें तय हुई थी, जिसमें निर्णय हुआ था कि दोनों पक्ष आने वाले बरातियों के लिए खाने की व्यवस्था अपने अपने स्तर से करेंगे. अहले सुबह विवाह की रस्म पूरी होते ही वर पक्ष के रिश्तेदारों ने भोजन की व्यवस्था को लेकर विवाद कर दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और टेंट से लाई गई कुर्सियों को तोड़ा गया. 

घटना के बाद लोग हुए फरार

घटना के बाद वर पक्ष के लोग आधे अधूरे इलाज के बाद फरार हो गए. वहीं दुल्हन भी विदा हो गई. वधु  के पिता ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कराया जाएगा. हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा: तेज गर्मी में भी महक रहे गेंदे के फूल, सासाराम तक सप्लाई कर किसान बना मिसाल

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पीने के पानी का गलत इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं, डीडीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola