होटल मैनेजमेंट का रेग्युलेशन तैयार, पढ़ाई इसी सत्र से

Updated at : 02 Nov 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट का रेग्युलेशन तैयार, पढ़ाई इसी सत्र से

केयू में छुट्टी बाद कोर्स शुरू करने को लेकर होगी बैठक चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में इस वर्ष जहां एमबीए की पढ़ाई आरंभ की गयी है, वहीं होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग का कोर्स शुरू करने की भी तैयारी की गयी है. इसके लिए छुट्टी बाद विवि में बैठक बुलायी गयी है. विवि से मिली जानकारी […]

विज्ञापन

केयू में छुट्टी बाद कोर्स शुरू करने को लेकर होगी बैठक

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में इस वर्ष जहां एमबीए की पढ़ाई आरंभ की गयी है, वहीं होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग का कोर्स शुरू करने की भी तैयारी की गयी है. इसके लिए छुट्टी बाद विवि में बैठक बुलायी गयी है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा सत्र से ही यह कोर्स भी शुरू करने की योजना है. कोर्स का रेग्युलेशन तैयार कर लिया गया है. अभी कोर्स फीस तय नहीं की गयी है.
फाइन आर्ट के तहत चार कोर्स
मौजूदा सत्र से ही विश्वविद्यालय के दो अंगीभूत कॉलेजों में फाइन आर्ट के तहत विभिन्न कोर्स की शुरुआत करने की योजना है. बताया जाता है कि इसके लिए कॉलेजों को विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट के साथ यहां ऑनर्स इन छऊ, ऑनर्स इन म्यूजिक, ऑनर्स इन परफॉरमिंग आर्ट की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है.
साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में ऑनर्स इन म्यूजिक और सरायकेला स्थित केएस कॉलेज में ऑनर्स इन छऊ में पढ़ाई आरंभ करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है.
होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग की पढ़ाई के लिए रेग्युलेशन तैयार कर लिया गया है. छुट्टी बाद बैठक बुलायी गयी है. विश्वविद्यालय में मौजूदा सत्र से ही यह कोर्स शुरू करने की योजना है.
डॉ पीके पाणि, परीक्षा नियंत्रक, कोल्हान विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola