सरदार पटेल को नहीं मिला उचित सम्मान
Updated at : 01 Nov 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री रघुवर दास संग दौड़े चाईबासावासी, दिलायी एकता की शपथ चाईबासा : जीवित रहते सरदार वल्लभ भाई पटेल को सरकार से उचित सम्मान नहीं मिला. सरदार पटेल को सम्मान दिलाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया है. इसी उद्देश्य से सरदार पटेल की जयंती को देशभर में एकता दिवस के […]
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री रघुवर दास संग दौड़े चाईबासावासी, दिलायी एकता की शपथ
चाईबासा : जीवित रहते सरदार वल्लभ भाई पटेल को सरकार से उचित सम्मान नहीं मिला. सरदार पटेल को सम्मान दिलाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया है. इसी उद्देश्य से सरदार पटेल की जयंती को देशभर में एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. चाणक्य के बाद देश को एक सूत्र में बांधने वाला दूसरे व्यक्ति सरदार पटेल थे. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को चाईबासा के फुटबॉल मैदान में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में कहीं. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा.
इस कारण उनको कई लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी. कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा, कोल्हान डीआइजी शंभु ठाकुर, टीएसी सदस्य जेबी तुबिद, डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, एसपी डॉ माइकल राज एस, नप अध्यक्ष नीला नाग आदि शामिल थे. पटेल ने दिया एक भारत, हमें बनाना है श्रेष्ठ भारत :
सीएम ने कहा कि पटेल ने हमें एक भारत दिया. इसे हमें श्रेष्ठ भारत बनाना है. हमें भारत और झारखंड को बिखराव से बचाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरदार पटेल की सोच एक जैसी मिलती है. पटेल का पूरा जीवन देशभक्ति से भरा हुआ था. पटेल के बताये रास्ते पर चलकर हमें देश को एक बनाकर रखना है. 1929 में वल्लभ भाई पटेल को महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी. पटेल ने 560 रियासतों को भारत में मिलाया था. देश को बर्बाद करने में लगी विदेशी ताकतें :
सीएम ने कहा कुछ विदेशी ताकतें देश और झारखंड को बर्बाद करना चाहती है. लेकिन, हमें एक होकर, इन विदेशी ताकतों का जवाब देना होगा. उग्रवाद हो या आतंकवाद, दोनों का जवाब एकता ही है. अगर हम एक रहेंगे, तो इन दोनों से लड़ने में आसानी होगी. बिना एकता के विकास संभव नहीं है.
सरदार जी ने देश को एकसूत्र में बांधा
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सीएम रघुवर दास व अन्य अतिथि.
सीएम ने कहा- उग्रवाद व आतंकवाद का जवाब है एकता
रांची में आज एक लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देंगे सीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




