चिरिया : घर में लगी आग हजारों रुपये के सामान जले आग बुझाते लोग.

चिरिया : चिरिया बाजार स्थित तुलसी हटिंग के संतोषी तांती के घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पड़ोसियों की मदद से घर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया […]
चिरिया : चिरिया बाजार स्थित तुलसी हटिंग के संतोषी तांती के घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पड़ोसियों की मदद से घर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया. अगलगी में घर में रखा टीवी, पंखा,
जरूरी समान समेत लकड़ी का बक्शा, मोबाइल, प्रमाण आदि जल कर खाक हो गया. आग लगने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. संभावना जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. पड़ोसी सुशील बोयपाइ की सूझबुझ से बड़ी घटना को टाला जा सका. सूचना पर पहुंचे एएसआइ राम प्रवेश यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




