चालक को चक्कर आने से गड्ढे में गिरा ट्रक

Updated at : 13 Oct 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
चालक को चक्कर आने से गड्ढे में गिरा ट्रक

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के बलजोड़ी के पास रांची से बड़बिल जा रहे दस चक्का ट्रक (सीजी-14डी/5817) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में उतर गया. जानकारी के अनुसार चालक को चक्कर आने के कारण दुर्घटना हुई. घटना में गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक जुलफेश्वर अंसारी के पैर व चेहरे पर […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के बलजोड़ी के पास रांची से बड़बिल जा रहे दस चक्का ट्रक (सीजी-14डी/5817) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में उतर गया. जानकारी के अनुसार चालक को चक्कर आने के कारण दुर्घटना हुई. घटना में गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक जुलफेश्वर अंसारी के पैर व चेहरे पर हल्की चोट आयी है. गौरतलब हो कि उक्त स्थल पर पिछले दिन दो बसों में टक्कर से आठ लोग जिंदा जल गये थे. लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल से जली हुयी बसें हटा दी जाये, दुर्घटनाएं रोकी जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola