17 को सड़क पर उतरेगा मुंडा समाज, होगा विरोध

Updated at : 10 Oct 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
17 को सड़क पर उतरेगा मुंडा समाज, होगा विरोध

चाईबासा : आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने कहा कि मुंडा समाज जातीय विसंगति एवं सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा. वे 17 अक्तूबर को आयोजित आंदोलन को लेकर एक तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे. निर्णय लिया गया कि धरना-प्रदर्शन पूर्व सांसद […]

विज्ञापन

चाईबासा : आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने कहा कि मुंडा समाज जातीय विसंगति एवं सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा.

वे 17 अक्तूबर को आयोजित आंदोलन को लेकर एक तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे. निर्णय लिया गया कि धरना-प्रदर्शन पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, विधायक सुखदेव भगत, विधायक विकास मुंडा, विधायक पौलुस सुरेन, पूर्व विधायक राजा पीटर, सरायकेला-खरसावां के जिला कांग्रेस अध्यक्ष देबु चटर्जी एवं अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मुकेश बिरूवा को आमंत्रित किया जायेगा. जबकि समिति का गठन कर अध्यक्ष बुधराम लागुरी एवं सदस्य के रूप में ओड़िशा राज्य से नीलमोहन सांडिल
, झारखंड राज्य के मनोहरपुर प्रखंड से लाल समद, सुदर्शन सांडिल, सुभाष नाग, गोइलकेरा प्रखंड से मंगल सिंह सांडिल, सोनुवा प्रखंड से घासीराम मुंडा, रघुचरण टुटी, विश्राम मुंडा, परदेशी लाल मुंडा, देवीलाल टुटी, नरेंद्र मुंडा, चक्रधरपुर प्रखंड से पौदा मुंडा, मंडिला सिंह मुंडा, गणोश नाग, हरि बाजरा, डॉ गोपाल कृष्ण सामड, संतोष मुंडा, खुंटपानी प्रखंड से तुराम सामड, बिरसा टुटी, बुधराम टुटी, सदर चाईबासा प्रखंड से रवींद्र नाथ सुलंकी, घासीराम मुंडा, झींकपानी प्रखंड से जुड़न सामड, दरजी सामड, सुखलाल सामड, टोंटो प्रखंड से लालेंद्र सामड, तोपनो सामड, अनादी लागुरी, मनाय मुंडारी, लालसिंह मुंडारी,
भगवान मुंडारी, हाटगम्हरिया प्रखंड से लखिंद्र लागुरी, धनसिंह लागुरी, करन मुंडा, कुमारडंगी प्रखंड से जोगेंद्र नाथ टुटी, साजन मुंडा, महेश टुटी, मुन्ना टुटी, मंझारी प्रखंड से शिवशंकर मुंडा, तांतनगर प्रखंड़ा से सोमा मुंडा, हरिश सांडिल, नोवामुंडा प्रखंड़ से गंगाधर नाग, विशाल मुंड़ा, पार्वती सामंता, बंदगांव प्रखंड से पुंडगी सांडिल, सरायकेला जिले से जनमेजय मुंडा, रामप्रसाद शंख, नीलमोहन शंख, पूर्वी सिंहभूम जिले से दशरथ मुंडा, रमेश मुंडा को शामिल किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola