"30 हजार की लकड़ियां जब्त

नोवामुंडी : नोवामुंडी के गितिलिपि रक्षित वन क्षेत्र से यूकेलिप्टिस पेड़ काटते दो तस्करों को रेंजर आनंद बिहारी सिंह ने गिरफ्तार किया है, जबकि आठ तस्कर भागने में सफल रहे. घटनास्थल से 30 हजार मूल्य की लकड़ियां जब्त की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में बुलबुल महतो (22) व संतोष कारूवा (25) हैं. दोनों जगन्नाथपुर थाना […]
नोवामुंडी : नोवामुंडी के गितिलिपि रक्षित वन क्षेत्र से यूकेलिप्टिस पेड़ काटते दो तस्करों को रेंजर आनंद बिहारी सिंह ने गिरफ्तार किया है, जबकि आठ तस्कर भागने में सफल रहे. घटनास्थल से 30 हजार मूल्य की लकड़ियां जब्त की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में बुलबुल महतो (22) व संतोष कारूवा (25) हैं.
दोनों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सियालजोड़ा निवासी हैं. इस संबंध में दो नामजद व आठ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. घटना रविवार सुबह साढ़े पांच बजे की है. वनरक्षी विपिन सिंकू वचोकरों सुंडी तथा होम गार्ड के जवानों के साथ छापेमारी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




