जेल अदालत में 10 मामले निष्पादित, 13 लाभान्वित
Updated at : 03 Oct 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. इसमें 10 मामलों का निष्पादन किया गया, इससे 13 अभियुक्त लाभान्वित हुए. अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने की. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के […]
विज्ञापन
चाईबासा : गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. इसमें 10 मामलों का निष्पादन किया गया, इससे 13 अभियुक्त लाभान्वित हुए. अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने की.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से दो मामलों में तीन अभियुक्त लाभान्वित हुए. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट के न्यायालय से एक मामले का निष्पादन किया गया. न्यायिक दंडाधिकारी लुसी सोसेन तिग्गा के न्यायालय के एक मामले में एक अभियुक्त लाभान्वित हुआ. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय के चार मामलों का निष्पादन हुआ. तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. न्यायिक दंडाधिकारी शिवम चौरसिया के न्यायालय से एक मामले का निष्पादन हुआ. इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम जियावन ने कैदियों को कानून के बारे में विस्तार से बताया.
प्राधिकार के सचिव राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कैदियों के अधिकार और दोष स्वीकार करने वाले कैदियों को जेल से बाहर निकलने के बाद अपराध नहीं दोहराने की बात समझायी. समाज में एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी. मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट के अर्जुन साव, सदर के पीएस घोष, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप राजेश्वर तिर्की, जेल अधीक्षक, जेलर, रेलवे के पीपी आलोक पांडेय, अधिवक्ता केशव प्रसाद, राजाराम गुप्ता, बालाजी बारिक, पारा लिगल भोलेंटीयर बसंती गोप समेत अन्य उपस्थित थे.
कैदियों को मिली कानूनी जानकारी
मूकबधिर से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
तांतनगर. डोबरोबासा फुटबॉल मैदान से पुलिस ने दबोचा
आरोपी की निशानदेही पर देसी कट्टा, एयरगन व गोली जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




