बिहार, यूपी की तर्ज पर हो पारा शिक्षकों का समायोजन

Updated at : 03 Oct 2016 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार, यूपी की तर्ज पर हो पारा शिक्षकों का समायोजन

चक्रधरपुर : विभिन्न मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा के आवास परिसर में धरना दिया. करीब एक घंटे के धरने के बाद सांसद श्री गिलुवा पारा शिक्षकों के समक्ष आकर उनकी समस्याओं को जाना. पारा शिक्षकों ने बिहार, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ की तर्ज पर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : विभिन्न मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा के आवास परिसर में धरना दिया. करीब एक घंटे के धरने के बाद सांसद श्री गिलुवा पारा शिक्षकों के समक्ष आकर उनकी समस्याओं को जाना. पारा शिक्षकों ने बिहार, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ की तर्ज पर समायोजन करने की मांग की.

शिक्षकों ने कहा कि वे समायोजन की मांग को लेकर 21 सितंबर से सभी हड़ताल पर हैं. इससे स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. सांसद ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के पक्ष चिंतन कर रही है. शीघ्र ही सकारात्मक पहल की जायेगी. वे मुख्यमंत्री से मिल कर इस विषय पर गंभीरतापूर्वक वार्ता करेंगे. संतोष जनक आश्वासन मिलने के बाद पारा शिक्षकों ने धरना समाप्त कर सांसद का जयकारा लगाया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मोहन प्रधान समेत काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola