अयोग्य क्वार्टरों व झोपड़ी पर चलेगा बुलडोजर

Updated at : 02 Oct 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
अयोग्य क्वार्टरों व झोपड़ी पर चलेगा बुलडोजर

चक्रधरपुर : रेलवे कॉलोनी केयर कमेटी ने शनिवार को चक्रधरपुर के इतवारी बाजार (जी ब्लॉक) व लोको कॉलोनी में रेल आवासों का निरीक्षण किया. मंडल अभियंता (मुख्यालय) केसी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जी ब्लॉक व लोको के करीब 80 रेल आवासों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीइएन श्री गुप्ता ने इतवारी बाजार जी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे कॉलोनी केयर कमेटी ने शनिवार को चक्रधरपुर के इतवारी बाजार (जी ब्लॉक) व लोको कॉलोनी में रेल आवासों का निरीक्षण किया. मंडल अभियंता (मुख्यालय) केसी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जी ब्लॉक व लोको के करीब 80 रेल आवासों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीइएन श्री गुप्ता ने इतवारी बाजार जी /46 ब्लॉक के 7,8 व 9 क्वार्टरों को अयोग्य घोषित कर दिया. कर्मचारियों को शीघ्र आवास छोड़ने का निर्देश दिया. वहीं 35 रेल आवासों की मरम्मत व विद्युत वायरिंग करने का आदेश दिया.

रेल आवास से सटे सभी झुग्गी झोपड़ी पर चलेगा बुलडोजर
इतवारी बाजार के रेल आवास से सटे सभी झुग्गी झोपड़ी के मालिकों को रेल भूमि खाली करने का सख्त आदेश दिया. इस संबंध में संबंधित विभाग के एइएन को झुग्गी व झोपड़ी खाली करने का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. कॉलोनी में बनेगा कूड़ादान
जी ब्लॉक में गंदगी फैलने से रोकने के लिये दर्जनों कूड़ादान बनेंगे, ताकि महिला व सफाईकर्मी गंदगी को कूड़ेदान में फेंक सके.
रेलवे कॉलोनी केयर कमेटी ने किया रेल र्क्वाटरों का निरीक्षण , अयोग्य क्वार्टरों को खाली करने का निर्देश
रेल आवासों का जायजा लेते डीइएन हेडर्क्वाटर केसी गुप्ता व कमेटी का सदस्य
जर्जर सड़क का होगा पुनर्निर्माण: जी/46 ब्लॉक सड़क की दशा सुधरेगी. सड़कों को नये सिरे से बनाया जायेगा. वहीं नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई का कार्य भी कराया जायेगा. मालूम रहे कि चार साल बाद रेल अधिकारी डीइएन हेडक्वार्टर श्री गुप्ता व अन्य अधिकारियों ने एक साथ रेल आवासों की स्थिति का जायजा लिया.
मौके पर एइएन सेटलमेंट जेपी सिंह, आइओडब्लू इस्ट कमलेश सिंह, वेस्ट डीएस राउत, आइओडब्ल्यु एसएसइ बी बारला, जेइ एसके सिंह, कृष्ण मोहन प्रसाद, बिहारी सिंह, चितरंजन महाली, संजय पाठक, आरके मिश्रा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola