बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला
Updated at : 29 Sep 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

गुवा : गुवा थाना के सुकरीपाड़ा गांव में बुधवार को मंगल कड़ाई ने बड़े भाई बेहरा कड़ाई (50) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगल कड़ाई (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को बेहरा कड़ाई नशे की हालत में घर आया था. इसी बीच घरेलू विवाद […]
विज्ञापन
गुवा : गुवा थाना के सुकरीपाड़ा गांव में बुधवार को मंगल कड़ाई ने बड़े भाई बेहरा कड़ाई (50) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगल कड़ाई (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार बुधवार को बेहरा कड़ाई नशे की हालत में घर आया था. इसी बीच घरेलू विवाद में दोनों भाई के बीच कहासुनी होने लगी. इस दौरान बेहरा ने अपने छोटे भाई मंगल को जान से मारने की धमकी दे डाली. इसके बाद छोटा भाई और गुस्से में हो गया. उसने लात-घूसों से बड़े भाई बेहरा कड़ाई को पीटा. इस दौरान बेहरा जमीन पर गिर गया. इसके बाद मंगल ने उसे लाठी से
बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला
पीटना शुरू कर दिया. लाठी से पिटाई के दौरान बेहरा कड़ाई के सिर में गंभीर चोट लग गयी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी को दबोच लिया.
गुवा थाना के सुकरीपाड़ा गांव का है मामला
हत्यारोपी मंगल कड़ाई को पुलिस ने भेजा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




