गीता बलमुचु गाड़ी समेत अगवा, छोड़ा

Updated at : 28 Sep 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
गीता बलमुचु गाड़ी समेत अगवा, छोड़ा

चाईबासा : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व चाईबासा नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष गीताबलमुचु को सोमवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर अपराधियों ने कार समेत अगवा कर लिया. इसके बाद करीब आधे घंटे तक अपराधी उन्हें शहर में घुमाते रहे. रेलवे फाटक बंद होने और अपहरण का संदेह होने पर गीता बलमुचु […]

विज्ञापन

चाईबासा : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व चाईबासा नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष गीताबलमुचु को सोमवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर अपराधियों ने कार समेत अगवा कर लिया. इसके बाद करीब आधे घंटे तक अपराधी उन्हें शहर में घुमाते रहे. रेलवे फाटक बंद होने और अपहरण का संदेह होने पर गीता बलमुचु द्वारा शोर मचाने के बाद अपराधियों ने उन्हें करीब 3 बजकर 15 मिनट पर बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गये. अपहरण की वारदत को एक स्कॉर्पियो के सहारे एक युवती समेत सात अपराधियों ने अंजाम देने का प्रयास किया. इस मामले में गीता बलमुचु के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है.

बकौल गीता बलमुचु, वह सोमवार की दोपहर पोस्टऑफिस चौक स्थित विकास भवन से अपने घर जा रही थीं. जब वह एसपीजी मिशन हाई स्कूल के पास पहुंचीं, तो उनकी ऑल्टो कार के सामने अपराधियों ने अपनी स्कॉर्पियो अड़ा दी.
भाजपा नेत्री गीता बालमुचु…
इससे ऑल्टो के ड्राइवर ने कार रोक दी. इसके बाद स्कॉर्पियो से युवती समेत चार अपराधी बाहर आये. उन्होंने ऑल्टो कार के चालक को बाहर खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया. एक अपराधी ने ऑल्टो कार की स्टेयरिंग संभाल ली. युवती समेत तीन अपराधी कार की पीछेवाली सीट पर बैठ गये. गीता बलमुचु कार की फ्रंट सीट पर ही बैठी रहीं. जब तक गीता बलमुचु कुछ समझ पातीं, तबतक अपराधी गाड़ी बैक कर अाम्रपाली होटल से घड़ी घर के रास्ते कोर्ट रोड, एसपी व डीसी ऑफिस, अमला टोली से होकर टाटा रोड की तरफ जाने लगे.
बीच में जेएमपी चौक स्थित रेलवे फाटक बंद होने के कारण अपराधियों ने गाड़ी को टाटा रोड की तरफ ले जाने का इरादा बदल लिया और वापस बस स्टैंड की ओर जाने लगे. बस स्टैंड से बीस कदम पहले स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास ऑल्टो कार के पहुंचते ही गीता बलमुचु ने शोर मचा दिया. इससे घबराये अपराधियों ने गीता बलमुचु को बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास ही उतार दिया और ऑल्टो कार लेकर फरार हो गये.
खुद को खुफिया विभाग का अधिकारी बता रहे थे अपराधी : गाड़ी में बैठने के बाद अपराधियों ने खुद को रांची खुफिया विभाग का अधिकारी बताया. इस कारण अपराधियों की मंशा पर गीता बलमुचु को शक नहीं हुआ. बकौल गीता बलमुचु उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध नहीं किया. लगा थाने ले जायेंगे. लेकिन, एसपी ऑफिस पार हो जाने के बाद भी जब अपराधी टाटा रोड की तरफ ले जाने लगे, तो गीता बलमुचु को शक हुआ. गीता बलमुचु द्वारा सवाल पूछे जाने पर भी अपराधी भड़क गये. गाली देने लगे. शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देने लगे.
अपराधियों के कब्जे से दी पुलिस को सूचना : बकौल गीता बलमुचु उन्होंने अगवा कार में से ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह को फोन किया. इस दौरान अपराधियों ने उनसे फोन भी छीन लिया. वह सदर थाना प्रभारी को फोन कर रही थीं, लेकिन मोबाइल नंबर नहीं मिल रहा था.
फोन कर स्कॉर्पियो को बुलाया वापस : गीता बलमुचु ने बताया कि रेलवे फाटक गिरा होने के कारण कार में उनके साथ सवार युवती ने स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों को फोन किया. उनका लोकेशन पूछा. स्कॉर्पियो में सवार अपराधी शायद टाटा रोड की तरफ चले गये थे. युवती ने उन्हें वापस आने को कहा. स्टेडियम के पास अपराधियों ने गीता को खींचकर बाहर कर दिया और उनकी कार लेकर रांची रोड की तरफ फरार हो गये.
बाइक से लिफ्ट लेकर सदर थाने पहुंचीं : अपराधियों द्वारा छोड़े जाने के बाद बाइक से लिफ्ट लेकर गीता बलमुचु सदर थाने पहुंचीं. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी. रांची व सरायकेला मार्ग में पेट्रोलिंग वाहनों को दौड़ाया गया. चक्रधरपुर, बंदगांव व सरायकेला थाने को सूचना दी गयी. लेकिन, अपराधी गिरफ्त में नहीं आये.
जींस-टीशर्ट पहनी थी अपराधी युवती : गीता बलमुचु के अनुसार अपराधियों के साथ शामिल युवती जींस-टीशर्ट पहनी हुई थी. स्कॉर्पियो में काला शीश लगा हुआ था. युवती समेत लगभग कुल सात लोग वारदात में शामिल थे.
चाईबासा. भाजपा महिला मोरचा की अध्यक्ष व नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष हैं गीता
आधे घंटे शहर में घुमाया, रेलवे फाटक बंद होने व शोर मचाने पर स्टेडियम के पास छोड़ा
एसपीजी मिशन हाई स्कूल के पास स्कॉर्पियो अड़ाकर एक युवती समेत चार अपराधियों ने कब्जे में लिया
अपराधियों ने खुद को खुफिया विभाग का अफसर बताया, उनकी हरकतों को देख कार से ही गीता ने किया पुलिस को फोन
फाइनेंस पर खरीदी गयी थी कार : गीता बलमुचू ने बताया कि उक्त कार को उन्होंने फाइनेंस पर खरीदा था. करीब तीन लाख रुपये फाइनेंस करवाया था, जिनमें से ढाई लाख रुपये उन्होंने दे दिये हैं. 50 हजार रुपये बाकी हैं. पिछले कुछ दिनों से किस्त बंद था.
स्कॉर्पियो से आये अज्ञात लोगों द्वारा गीता बालमुचू को उनके अॉल्टो कार के साथ ले जाया जा रहा था. हालांकि, बाद में उन्हें तथा उनके चालक को उतारकर आरोपी गाड़ी साथ ले गये. मामला फाइनेंस कंपनी से जुड़ा लग रहा है. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रकाश सोय, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola