आनंदपुर. शराब विरोधी महिलाअों से भिड़ी हड़िया विक्रेता, तोड़ दिये बरतन

Updated at : 28 Sep 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
आनंदपुर. शराब विरोधी महिलाअों से भिड़ी हड़िया विक्रेता, तोड़ दिये बरतन

आनंदपुर मंगल बाजार में हड़िया की बिक्री तीन स्थानों पर होती है और हर स्थान पर सौ से अधिक महिलाएं हड़िया बेचती हैं. इसके अलावा मंगलवार को बाजार आने वाले सभी रास्तों पर हड़िया की बिक्री होती है. मनोहरपुर/आनंदपुर : नशा मुक्ति अभियान के तहत आनंदपुर में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में महिला समिति […]

विज्ञापन

आनंदपुर मंगल बाजार में हड़िया की बिक्री तीन स्थानों पर होती है और हर स्थान पर सौ से अधिक महिलाएं हड़िया बेचती हैं. इसके अलावा मंगलवार को बाजार आने वाले सभी रास्तों पर हड़िया की बिक्री होती है.

मनोहरपुर/आनंदपुर : नशा मुक्ति अभियान के तहत आनंदपुर में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में महिला समिति की महिलाअों से हड़िया बेचने वाली महिलाएं भिड़ गयीं. इस दौरान घंटों हुए हो-हंगामे के बाद मामला थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ. जानकारी अनुसार आनंदपुर को नशा मुक्त प्रखंड बनाने के संकल्प को लेकर मंगलवार को सुशीला टोप्पो के नेतृत्व में महिला समिति की करीब दो सौ महिलाएं साप्ताहिक बाजार पहुंचीं, जहां दर्जनों स्थानों पर बेचे जा रहे हड़िया को फेंक दिया गया. साथ ही बरतन आदि तोड़ दिये गये.
इससे आक्रोशित हड़िया विक्रेता महिलाअों ने सुशीला टोप्पो को घेर लिया और नुकसान की भरपाई की मांग करने लगी. हड़िया बेचने वाली महिलाओं का कहना था कि उनकी आजीविका हड़िया बेच कर ही चलती है. इसी से उनका परिवार चलता है. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हो-हंगामा चलता रहा. नौबत मारपीट तक पहुंच गयी. इस बीच किसी तरह सुशीला टोप्पो वहां से निकल कर आनंदपुर थाना पहुंची और मामले से अवगत कराया. इसके बाद पुलिस बल के साथ वे दोबारा बाजार पहुंची. जहां कुछ देर तक चली बातचीत के बाद सभी हड़िया विक्रेता महिलाअों को थाने बुलाया गया, जहां महिला समिति की पांच प्रतिनिधि अंजला लकड़ा, लालो एक्का. योशोदा दास, मनोरमा महतो, सुशीला एवं हंडिया बेचने वाली पांच महिला पानो लोहार, जामु केरकेट्टा, कुवांरी खलखो, टूला टोप्पो, भलमुनि सुरीन के बीच थाना प्रभारी चंदन कुमार, कामाख्या सिंह की मौजूदगी में सुलह कराया गया. इसके तहत बाजार क्षेत्र में हड़िया नहीं बचने पर सहमति बनी.
हड़िया विक्रेताअों ने अभियान की नेतृत्वकर्ता को घेरा, थाने में सुलह
हड़िया विक्रेताअों के बरतन ताेड़ती समिति की महिलाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola