पिता का विरोध और मामा का सपोर्ट, जानें IPL 2026 में धूम मचाने वाले समीर रिजवी कैसे बने क्रिकेटर

समीर रिजवी, Pic- PTI
Sameer Rizvi Untold Story: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी अपने शानदार खेल से सबका ध्यान खींच रहे है. एक समय उनके पिता उनके क्रिकेट खेलने के सख्त खिलाफ थे. लेकिन मामा के सपोर्ट से समीर ने हार नहीं मानी और आज वह आईपीएल के उभरते हुए स्टार बन गए है.
Highlights
Sameer Rizvi Untold Story: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अभी केवल 12 मैच खेले गए है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी का नाम हर किसी की जुबान पर है. समीर की सफलता आसान नहीं रही है. उनके क्रिकेटर बनने के पीछे एक कठिन संघर्ष है. पिता कभी नहीं चाहते थे कि बेटा क्रिकेट खेले.
मामा ने दिया साथ, पिता भी मान गए
मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी को शुरू से ही क्रिकेट से गहरा लगाव था. पिता चाहते थे कि समीर केवल पढाई पर ध्यान दे. परिवार उनके क्रिकेट के खिलाफ था. ऐसे समय में समीर के मामा तनकीब अख्तर ने उनका साथ दिया. मामा अक्सर समीर को मैदान पर ले जाते थे. वहीं से समीर ने क्रिकेट की बारीकियां सीखी. उनके जुनून को देखकर अंत में पिता भी मान गए.
कम उम्र में किया फर्स्ट क्लास डेब्यू
समीर ने कम उम्र में ही बैटिंग से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी. उन्होंने अंडर-14 टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार शतक लगा दिया. छोटी उम्र में ही उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी. इसके बाद मात्र 16 साल की उम्र में समीर ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने पलट कर नहीं देखा और घरेलू क्रिकेट में सबको प्रभावित किया.
यूपी टी20 लीग से मिली असली पहचान
लगातार अच्छा खेलने के बाद समीर पहली बार साल 2023 में सुर्खियों में आए. तब यूपी टी20 लीग खेली गई थी. इस टूर्नामेंट में समीर ने अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया. उन्होंने 9 मैच खेले और 455 रन बनाए. इस दमदार प्रदर्शन के बाद ही समीर ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
चेन्नई से लेकर दिल्ली कैपिटल्स तक का सफर
दमदार प्रदर्शन का इनाम समीर को आईपीएल 2024 की नीलामी में मिला. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर 8 करोड 40 लाख रुपये की बोली लगाई. समीर ने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इरादे साफ कर दिए. चेन्नई के लिए एक सीजन खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 में 95 लाख रुपये में खरीदा. अब दिल्ली ने उन्हें बैटिंग का पूरा मौका दिया है.
IPL 2026 में बने दिल्ली की अहम ताकत
लखनऊ के खिलाफ मैच में दिल्ली ने 21 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. तब टीम ने समीर को चार नंबर पर भेजा. उन्होंने पहली 9 गेंद में खाता तक नहीं खोला. लेकिन सेट होने के बाद 47 गेंद में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अकेले दम पर दिल्ली को मैच जिताया. इसके बाद मुंबई इंडियंस के सामने भी समीर ने 51 गेंद में 7 चौके और 7 छक्के लगाकर नाबाद 90 रन बनाए. उन्होंने 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. समीर अब शुरुआत में समय लेते है और फिर तेजी से रन बनाते है.
ये भी पढ़ें-
बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर
RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बैटर David Warner
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




