RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच

RR vs MI: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस गुवाहाटी में आमने सामने होंगे. राजस्थान लगातार दो मैच जीत चुकी है. वही मुंबई को पिछले मैच में हार मिली थी. इस मैच में हार्दिक पंड्या की वापसी हो सकती है. जाने पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड.

विज्ञापन

RR vs MI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 13वें मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान इस सीजन में राजस्थान का दूसरा घरेलू स्टेडियम है. राजस्थान की टीम ने अब तक खेले गए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है. उसने चेन्नई और गुजरात को हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. 

विज्ञापन

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है. मुंबई ने कोलकाता को तो हराया था, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. आज के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

बारसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के इस स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं और चौके-छक्के देखने को मिलते है. पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन रहता है. 

यहा बाद में बैटिंग करने वाली टीम को हमेशा फायदा मिलता है. इस कारण टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगा. शुरुआत में फास्ट गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिलती है. बाद के ओवर्स में स्पिनर भी अपना कमाल दिखाते है. इस मैदान पर फास्ट गेंदबाजों ने 60.56 प्रतिशत और स्पिनरों ने 39.43 प्रतिशत विकेट हासिल किए है.

राजस्थान और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके है. इन मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डाले तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है. मुंबई ने अब तक 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वही राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच अपने नाम किए है. आज का मैच जीतकर राजस्थान अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने की पूरी कोशिश करेगी.

RR vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड टेबल

विवरणआंकड़े
कुल मैच खेले गए31
MI ने जीते16
RR ने जीते14
नतीजा नहीं निकला1

राजस्थान रॉयल्स का शानदार फॉर्म

राजस्थान की टीम इस समय बहुत अच्छे संतुलन में नजर आ रही है. टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे है. बीच के ओवर्स में ध्रुव जुरेल जिम्मेदारी के साथ तेजी से रन बना रहे है. गेंदबाजी विभाग भी बेहद मजबूत स्थिति में है. जोफरा आर्चर और तुषार देशपांडे लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे है और विकेट निकाल रहे है. टीम के पास नांद्रे बर्गर के रूप में एक और बेहतरीन फास्ट बॉलर मौजूद है. पिछले मैच में स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी अपनी घूमती गेंदों से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

मुंबई की संभावित टीम में बदलाव

पिछले मैच में मिली हार के बाद मुंबई की टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. हार के बावजूद टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना बहुत कम है. कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में वापसी कर सकते है. उनके आने से टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों को काफी मजबूती मिलेगी. फास्ट बॉलिंग यूनिट को और धारदार बनाने के लिए ट्रेंट बोल्ट की जगह दीपक चाहर को आजमाया जा सकता है. टीम को आज अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें-

RR vs MI weather update: क्या गुवाहाटी में बारिश बनेगी विलेन, मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

DC को लगा झटका, मिचेल स्टार्क की वापसी में होगी देरी, जानें कब मैदान पर लौटेंगे

Video: यॉर्कर पर यॉर्कर, नेट्स में अर्जुन का तूफान, ऋषभ पंत भी रह गए हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola