KVS बाल वाटिका एडमिशन का रिजल्ट कल होगा जारी, क्लास 1 के लिए इस दिन आएगी लिस्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Apr 2026 6:12 PM
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका एडमिशन के लिए रिजल्ट की घोषणा कल यानी 8 अप्रैल 2026 को होगी. वहीं, कक्षा 1 के लिए लिस्ट प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की डेट भी सामने आ गई है. ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर रिजल्ट और लिस्ट चेक कर सकेंगे.
KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. KVS Admission Result 2026 के तहत बाल वाटिका एडमिशन का रिजल्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. इसके साथ ही कक्षा 1 में एडमिशन के लिए प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. रिजल्ट और लिस्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी की जाएगी.
इस साल केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 तक चली थी. जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है, वे अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होते ही अभिभावक ऑनलाइन अलॉटमेंट लिस्ट में अपने बच्चे का नाम चेक कर सकेंगे.
KVS Admission Result 2026: ऐसे करें चेक
- अभिभावक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर KVS Admission Result 2026 या Bal Vatika Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब संबंधित क्लास की अलॉटमेंट लिस्ट का लिंक ओपन करें.
- लिस्ट में अपने बच्चे का नाम और आवेदन नंबर चेक करें.
- जरूरत हो तो लिस्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी रख सकते हैं.
KVS Admission का पूरा शेड्यूल चेक करें

एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र – उम्र साबित करने के लिए जरूरी होता है.
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof) – यह दिखाने के लिए कि आप किस इलाके में रहते हैं.
- जाति प्रमाण पत्र – अगर बच्चा SC, ST या OBC कैटेगरी से है तो यह जरूरी होगा.
- PWD प्रमाण पत्र – अगर बच्चा दिव्यांग श्रेणी में आता है तो यह दस्तावेज देना होगा.
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो – हाल की खींची हुई फोटो जमा करनी होगी.
- माता-पिता का पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि.
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) – अगर बच्चा पहले किसी दूसरे स्कूल में पढ़ रहा था.
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि एडमिशन के समय किसी परेशानी से बचने के लिए ये सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रख लें. अगर स्कूल की तरफ से कोई और दस्तावेज मांगा जाएगा तो उसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाती है.
यह भी पढ़ें: यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










