डेडलाइन से पहले डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Apr 2026 6:19 PM
डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो अंजाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं. ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि हालात बिगड़े तो ईरान की पूरी सभ्यता तक खत्म हो सकती है.
ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा. पूरी तरह सत्ता बदलने की बात हो रही है, जहां ज्यादा समझदार और कम कट्टर लोग आगे आ सकते हैं. शायद कुछ अच्छा भी हो सकता है. आज की रात दुनिया के इतिहास का अहम मोड़ हो सकती है. 47 साल से चल रही जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और हिंसा खत्म हो सकती है. ईरान की जनता के लिए शुभकामनाएं.
ट्रंप बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं कि अगर होर्मुज स्ट्रेट 7 अप्रैल रात 8 बजे (अमेरिका समय) तक नहीं खोला गया, तो ईरान के तेल और एनर्जी ठिकानों पर बड़े हमले हो सकते हैं. पहले उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन बाद में कई बार समय बढ़ाया. अब नई डेडलाइन 7 अप्रैल कर दी गई है.
यह भी पढ़ें : खार्ग आइसलैंड पर हमला करके क्या अमेरिका दुनिया को कर देगा बर्बाद?
डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले आई चेतावनी
अमेरिकी नेता ट्रंप ने मंगलवार को सख्त चेतावनी दी, जो तय डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले आई. उन्होंने कहा कि ईरान को ‘होर्मुज स्ट्रेट’ खोलने और समझौते पर मानना होगा, वरना उसे सख्त कार्रवाई झेलनी पड़ेगी. साफ है कि अगर बात नहीं बनी तो हालात और बिगड़ सकते हैं.
खार्ग द्वीप पर हमले
7 अप्रैल को खार्ग द्वीप पर हमले की खबर आई. यह ईरान का बड़ा तेल हब है. यहां देश का अहम ऑयल टर्मिनल मौजूद है, जिसे ईरान की इकोनॉमी का लाइफलाइन माना जाता है. ऐसे में इस पर हमला होना ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. फारसी खाड़ी (Persian Gulf) में स्थित यह द्वीप ईरान के तेल एक्सपोर्ट का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा संभालता है.
यह भी पढ़ें : खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले, डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन से पहले अटैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










