BRICS में मोदी-शी मुलाकात पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, बोला - भारत ने स्वतंत्र विदेश नीति पर दिया जोर
चीनी विदेश मंत्रालय का बयान. फोटो- X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी शी जिनपिंग से मुलाकात की. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की भूमि का इस्तेमाल चीन विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होगा.
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है. मंत्रालय के मुताबिक, PM मोदी ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति पर जोर दिया और देश के रुख को स्पष्ट किया.
चीन के खिलाफ गतिविधियों पर साफ संदेश
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी भूमि का इस्तेमाल किसी भी चीन-विरोधी गतिविधि के लिए नहीं होने देगा. इस बयान को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
बीजिंग ने बयान को दिया महत्व
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन प्रधानमंत्री मोदी के इस रुख को महत्व देता है. बयान ऐसे समय आया है जब भारत और चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने और संवाद बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Donald Trump Iran Deal: BRICS Summit के बाद ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम - बोले, ईरान डील के लिए बेताब, मैं... ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए