ट्रंप परिवार का रूसी कनेक्शन: US राष्ट्रपति के बेटे की वेडिंग पार्टी का खर्च पुतिन के करीबी ने उठाया
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पत्नी बेटिना के साथ, फोटो एक्स
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ने कबूल किया कि उनकी शादी के जश्न का खर्च रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी कारोबारी उमर क्रेमलेव ने उठाया था. उन्होंने इसे एक शानदार तोहफा बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि मई में उनकी शादी के जश्न के खर्च का एक हिस्सा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी एक कारोबारी ने उठाया था.
बेटिना ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
पीटीआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेटिना की ओर से दंपति के इंस्टाग्राम पेज पर की गई पोस्ट में बताया गया कि उमर क्रेमलेव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने शादी के बाद उनके लिए दो रातों के शानदार जश्न की मेजबानी की थी. बेटिना ने इसे एक दोस्त की तरफ से दिया गया बेहद शानदार शादी का तोहफा बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें: Donald Trump Iran Deal: BRICS Summit के बाद ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम - बोले, ईरान डील के लिए बेताब, मैं... ?
कौन हैं उमर क्रेमलेव?
इससे पहले, 'प्रोपब्लिका' नाम की एक गैर-लाभकारी खोजी वेबसाइट ने सोमवार को रिपोर्ट दी थी कि बहामास में ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी के जश्न पर खर्च हुई रकम का बड़ा हिस्सा क्रेमलेव ने दिया था. क्रेमलेव एक अरबपति रूसी कारोबारी हैं और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (आईबीए) के प्रमुख भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए