ग्राहकों ने किया हंगामा, बीडीअो से लगायी गुहार

Updated at : 28 Sep 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों ने किया हंगामा, बीडीअो से लगायी गुहार

सोनुवा लैंपस पर एनएनडी योजना के ग्राहकों का 40 लाख बकाया, सहकारिता विभाग के विरुद्ध आक्रोश ग्राहकों ने कहा-नौ माह से जमा किये पैसे के लिए लैंपस का लगा रहे चक्कर बीडीअो ने दिया उपायुक्त से मामले को अवगत कराने का आश्वासन सोनुवा : नौ महीने से अपने जमा किये हुए पैसे के लिए सोनुवा […]

विज्ञापन

सोनुवा लैंपस पर एनएनडी योजना के ग्राहकों का 40 लाख बकाया, सहकारिता विभाग के विरुद्ध आक्रोश

ग्राहकों ने कहा-नौ माह से जमा किये पैसे के लिए लैंपस का लगा रहे चक्कर
बीडीअो ने दिया उपायुक्त से मामले को अवगत कराने का आश्वासन
सोनुवा : नौ महीने से अपने जमा किये हुए पैसे के लिए सोनुवा लैंपस का चक्कर काट कर रहे एनएनडी योजना के ग्राहक मंगलवार को एक बार फिर भुगतान की आस में लैंपस पहुंचे.
जहां लैंपस को बंद देख ग्राहक आक्रोशित हो गये और काफी देर तक हो-हंगामा किया. इसके बाद सभी एकजुट हो प्रखंड कार्यालय पहुंचे और मामले से बीडीओ प्रवेश कुमार साव को अवगत कराया. बीडीओ ने निवेशकों की समस्या को डीसी से अवगत कराने की बातें कही. साथ ही जल्द से भुगतान कराने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि वे खुद मामले को लेकर गंभीर हैं. इधर, लैंपस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो सौ से ज्यादा ग्राहकों के करीब 40 लाख रुपया बकाया है, जिसका भुगतान जनवरी माह से ही बंद है. लैंपस प्रबंधन पैसे नहीं होने की बात कह कर भुगतान नहीं कर रही है, जिससे एनएनडी ग्राहक काफी परेशान है.
ग्राहकों ने बताया नौ माह से भुगतान बंद है, लेकिन सहकारिता विभाग ग्राहकों को बकाया भुगतान करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा. इससे सहकारिता विभाग व लैंपस प्रबंधन की भूमिका भी संदेह घेरे में है.
ग्राहकों ने जल्द ही डीसी से मिल कर भुगतान की मांग करने व सहकारिता विभाग व सोनुवा लैंपस प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola