कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव
Updated at : 25 Sep 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

सभी पद अभाविप के पास चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कब्जा जमा लिया है. वहीं एक मत के अंतर के कारण जेसीएम एक भी सीट हासिल नहीं कर सका. शनिवार को पीजी विभाग के बी ब्लॉक में मतदान हुआ. को-ऑपरेटिव कॉलेज के […]
विज्ञापन
सभी पद अभाविप के पास
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कब्जा जमा लिया है. वहीं एक मत के अंतर के कारण जेसीएम एक भी सीट हासिल नहीं कर सका. शनिवार को पीजी विभाग के बी ब्लॉक में मतदान हुआ. को-ऑपरेटिव कॉलेज के नीतीश कुमार अपने प्रतिद्वंद्वी जेसीएम समर्थित संजीव मुर्मू को हरा अध्यक्ष पद पर काबिज हो गये.
वहीं उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्रा राणा, उप सचिव कुणाल सीट तथा संयुक्त सचिव मनीषा कुदादा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात्र एक-एक वोट से हरा कर उक्त पदों पर जीत दर्ज की. जोहार पूर्ति के नाम वापस लेने के बाद सचिव पद पर शैलेंद्र गागराई निर्विरोध चुने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




