हमेशा सेवा की भावना रखे मानव

Updated at : 25 Sep 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
हमेशा सेवा की भावना रखे मानव

टाटा कॉलेज बिरसा मेमोरियल हॉल में मना एनएसएस डे, बोले डॉ राजेंद्र चाईबासा : मानव जीवन अपने लिए नहीं दूसरों के लिए होता है. लोगों के पास हमेशा सेवा का भाव होना चाहिए. उक्त बातें कोल्हान विवि पॉलिटिकल साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में आयोजित एनएसएस डे पर […]

विज्ञापन

टाटा कॉलेज बिरसा मेमोरियल हॉल में मना एनएसएस डे, बोले डॉ राजेंद्र

चाईबासा : मानव जीवन अपने लिए नहीं दूसरों के लिए होता है. लोगों के पास हमेशा सेवा का भाव होना चाहिए. उक्त बातें कोल्हान विवि पॉलिटिकल साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में आयोजित एनएसएस डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. श्री भारती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे. उन्होंने कहा कि एनएसएस (नेशनल सर्विस स्कीम) का उद्देश्य हमेशा सेवा करना होता है.
अपने आस पास की गंदगी को साफ करना तथा समाज में एक नया बदलाव लाने की सोच होती है. मौके पर प्राचार्या कस्तुरी बोयपाई ने एनएसएस के सिद्धांत तथा उसका उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई महत्वपूर्ण होती है. लेकिन खेलकूद भी उतना ही जरूरी है जीतना पढ़ाई .
सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया
टाटा बिरसा मेमोरियल हॉल में एनएसएस डे के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. हो नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों के बीच अपनी सांस्कृतिक की पहचान को बताया. मौके पर ललिता हेम्ब्रम, फुलमती आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola