स्क्रूटनी में सभी प्रत्याशी वैध केयू छात्र संघ चुनाव . 14 उम्मीदवार ने भरा परचा

Updated at : 23 Sep 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
स्क्रूटनी में सभी प्रत्याशी वैध केयू छात्र संघ चुनाव . 14 उम्मीदवार ने भरा परचा

चुनाव कार्यालय में कागजात की स्क्रूटनी करते पदाधिकारी. मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद देखते उम्मीदवार. विवि स्तरीय चुनाव की नामांकन व स्क्रूटनी प्रक्रिया खत्म, 24 को मतदान चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को आरंभ हो गयी. पहले दिन मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण कर […]

विज्ञापन

चुनाव कार्यालय में कागजात की स्क्रूटनी करते पदाधिकारी. मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद देखते उम्मीदवार.

विवि स्तरीय चुनाव की नामांकन व स्क्रूटनी प्रक्रिया खत्म, 24 को मतदान
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को आरंभ हो गयी. पहले दिन मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी. पांच पदों पर कुल 14 उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा भरा. जिसमें अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष में तीन, सचिव में दो, उप सचिव में दो तथा संयुक्त सचिव में तीन शामिल है. पीजी विभाग के ए ब्लॉक में सुबह ग्यारह बजे मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. जबकि दो बजे तक नामांकन पर्चा भराया.
शाम चार बजे फाइनल उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया. नामांकन पर्चा कुल 15 उम्मीदवार ने लिया था. जिसमें एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा जमा नहीं किया. सोशल साइंस डीन सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ आशा मिश्रा व डॉ केसी डे की निगरानी में नामांकन पर्चा भराया गया तथा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण किया . मौके पर डॉ एसपी मंडल, डॉ शशिलता, डॉ आरएस दयाल, डॉ कारू माझी, डॉ डीके मित्रा व अन्य विभाग अध्यक्ष उपस्थित थे.
विवि स्तरीय चुनाव के वोटर लिस्ट
रंजीता सुंडी पीजी विभाग
राहुल राजा को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज
नीतिश कुमार को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर
कानू पूरती जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा
मनीषा बांकिरा जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर
कृष्णा चंद्रा राणा काशी साहू कॉलेज सरायकेला
अरची जमुयार वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर
सागर राय वर्कस कॉलेज जमशेदपुर
संजीव कुमार मुर्मू एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर
चंदन कुमार एबीएम कॉलेज जमशेदपुर
कंचन कुमारी ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर
जोहार पूरती टाटा कॉलेज चाईबासा
मनीषा कुदादा महिला कॉलेज चाईबासा
कृणाल सेठ बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा
बैद्यनाथ माहली घाटशिला कॉलेज घाटशिला
बुद्धेश्वर माझी सिंहभूम कॉलेज चांडिल
पल्लावी मंडल मॉडल महिला कॉलेज खरसावां
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola