दुकानों से संशोधित रेंट वसूल करे पर्षद नगर पर्षद कार्यालय में की बैठक

Updated at : 23 Sep 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानों से संशोधित रेंट वसूल करे पर्षद नगर पर्षद कार्यालय में की बैठक

कार्यालय में दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति पर जतायी नाराजगी चक्रधरपुर : गुरुवार को नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव एके रतन चक्रधरपुर पहुंचे. इस दौरान चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय में एक समीक्षा बैठक गयी गयी, जिसमें संयुक्त सचिव ने कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कार्यालय के अभिलेख […]

विज्ञापन

कार्यालय में दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति पर जतायी नाराजगी

चक्रधरपुर : गुरुवार को नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव एके रतन चक्रधरपुर पहुंचे. इस दौरान चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय में एक समीक्षा बैठक गयी गयी, जिसमें संयुक्त सचिव ने कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कार्यालय के अभिलेख व संचिकाओं का संधारण योजना आदि योजनाअों की समीक्षा की गयी.
कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त सचिव को बताया कि 3605 व्यक्तिगत शौचालय के लक्ष्य पर 2562 आवेदन सृजित हैं. 30 सितंबर तक सभी शौचालयों की स्वीकृति लक्ष्य के अनुरूप प्रदान कर दी जायेगी. प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 264 के लक्ष्य के आलोक में 163 लाभुकों को 45 हजार रुपया कर पहली किश्त दे दी गयी है. संयुक्त सचिव श्री रतन ने कार्यालय की संचिका व अभिलेखों का अवलोकन कर भड़क गये. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सुधार कर अवगत कराने की बात कही.
समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव ने कार्यपालक पदाधिकारी को तीनों सड़क का कार्य प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया. साथ ही विवाह भवन व टाउन हॉल की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गयी है. बताया गया कि आइपीइ ग्लोबल प्रालि द्वारा डीपीआर तैयार कराया गया है. चक्रधरपुर नगर पर्षद अंतर्गत करीब 150-160 तक दुकानें हैं, जिसमें 1990 के दशक में निर्धारित भाड़ा वसूला जा रहा है. इस पर संयुक्त सचिव ने दुकानों की शुद्ध सूची तैयार कर नियमानुसार संशोधित किराया के अनुरूप भाड़े की वसूली करने को कहा. उन्होंने दो ट्रेक्टर, तीन टेलर की नीलामी कर कार्यालय के लिए राजस्व प्राप्ति करने का निर्देश दिये. बैठक में नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह के अलावे काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. बैठक के पश्चात संयुक्त सचिव श्री रतन भारत भवन, आरपीएस कॉलेज मैदान का जायजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola