रेलवे स्कूलों का विकास फंड शुल्क घटा

Updated at : 22 Sep 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्कूलों का विकास फंड शुल्क घटा

चक्रधरपुर : रेलवे स्कूलों के विकास फंड में किये गये शुल्क वृद्धि में मामूली संशोधन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्मिक अधिकारी ने चक्रधरपुर के सभी रेलवे स्कूलों को नये सकुर्लर जारी कर दिया है. इसके अनुसार एक से 12वीं कक्षा तक के बच्चों का एक समान स्कूल विकास शुल्क होगा. रेलकर्मी के […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे स्कूलों के विकास फंड में किये गये शुल्क वृद्धि में मामूली संशोधन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्मिक अधिकारी ने चक्रधरपुर के सभी रेलवे स्कूलों को नये सकुर्लर जारी कर दिया है. इसके अनुसार एक से 12वीं कक्षा तक के बच्चों का एक समान स्कूल विकास शुल्क होगा. रेलकर्मी के बच्चों के लिए 3000 रुपये व गैर रेलवे के बच्चों को दो गुना यानी 6000 रुपया प्रति वर्ष लगेगा.

साथ ही प्रत्येक सेसन में रेलकर्मी के बच्चों को 600 रुपया और गैर रेलवे के बच्चों को 1200 रुपया बढ़ाया जायेगा. यह नियम तीन साल तक रहेगा. मालूम हो कि पिछले आदेश में प्रत्येक साल केजी से 8वीं कक्षा तक रेलवे के बच्चों को 5 हजार व गैर रेलवे को 10 हजार, कक्षा 9 से कक्षा 10 तक रेलवे का शुल्क 7500 से गैर रेलवे को 15 हजार रुपया एवं कक्षा 11 से 12 वीं तक रेलवे के लिये शुल्क 10 हजार व गैर रेलवे शुल्क 20 हजार रुपया विकास शुल्क में वृद्धि किया गया था. जिसका स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे थे.

बालजोड़‍ी गांव. तीखे मोड़ पर तमन्ना व मां भवानी शंकर बसों में जोरदार टक्कर
तमन्ना बस से पांच शव निकाले गये
एक सवारी की चाईबासा में इलाज के दौरान मौत
शिनाख्त किये तीनों मृतक तमन्ना बस में सवार थे
मां भवानी शंकर से एक जला शव निकाला गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola