तीन में अभाविप, दो में जेसीएम की जीत

Updated at : 21 Sep 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
तीन में अभाविप, दो में जेसीएम की जीत

कोल्हान यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव प्रभात खबर टोली चाईबासा/सरायकेला : कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद देर शाम तक परिणामों की भी घोषणा कर दी गयी. पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के सात कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में से तीन पर अभाविप, दो पर जेसीएम व […]

विज्ञापन

कोल्हान यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव

प्रभात खबर टोली
चाईबासा/सरायकेला : कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद देर शाम तक परिणामों की भी घोषणा कर दी गयी. पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के सात कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में से तीन पर अभाविप, दो पर जेसीएम व तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा.
चाईबासा के महिला कॉलेज व काशी साहू कॉलेज सरायकेला तथा महिला कॉलेज खरसावां की सभी सीटों पर जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपना परचम लहराया, वहीं सिंहभूम कॉलेज, चांडिल व जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर की सभी सीटों पर जेसीएम ने जीत दर्ज की. केयू के पीजी डिपार्टमेंट, टाटा कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज चाईबासा की सभी छह सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया.
तीन में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola