हत्या के दो अारोपी गिरफ्तार, चार फरार
Updated at : 21 Sep 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

मंझारी. पार्वती बास्के हत्याकांड का खुलासा पिलका मुखिया समेत चार पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज चाईबासा : मंझारी के पिलका गांव में 7 सितंबर को हुई पार्वती बास्के (45) की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुल छह लोगों पर नामजद लोगों पर […]
विज्ञापन
मंझारी. पार्वती बास्के हत्याकांड का खुलासा
पिलका मुखिया समेत चार पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज
चाईबासा : मंझारी के पिलका गांव में 7 सितंबर को हुई पार्वती बास्के (45) की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुल छह लोगों पर नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छह में से चार अभी भी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों में बैद्यनाथ मार्डी तथा नेपाल हेंब्रम शामिल हैं. दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष हत्या करने की बात स्वीकार की है. उक्त जानकारी मुफस्सिल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने दी. पार्वती हत्याकांड में मुखिया श्रीराम सोरेन, सोनाराम बास्के, पुंगी बास्के एवं लोबा हांसदा फरार हैं.
डीएपी ने बताया कि सोना राम बास्के की पत्नी कुछ दिन पूर्व टीबी बीमारी तथा पुंगी बास्के का पति की भी किसी बीमारी से मौत हो गयी है. इसके बाद उक्त लोगों ने ओड़िशा से एक ओझा को बुलाया. उक्त ओझा ने महिला को डायन करार दिया था. इसके बाद आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, मंझारी थाना प्रभारी विजय भूषण मिंज उपस्थित थे.
खस्सी काटकर खाने की शिकायत से गुस्सा थे आरोपी. डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उक्त आरोपियों ने महिला की दो खस्सी काटकर खा ली थी. इसकी शिकायत मृत महिला ने ग्रामीण मुंडा कालीचरण बिरूवा से की थी. इससे हत्या के आरोपी गुस्से में थे. यही हत्या का कारण बना.
फरार मुखिया पर पहले से चल रहा है हत्या का मुकदमा. मंझारी के थाना प्रभारी विजय भूषण मिंज ने बताया कि मुखिया श्रीराम सोरेन ने हत्या के आरोपियों सोनाराम, पुंगी ओर लोबा हांसदा को कोर्ट से बेल कराने के लिए 60 हजार रुपये की वसूली भी की है. मुखिया श्रीराम सोरेन लूट,चोरी एवं हत्या का मामला न्यायालय में लंबित है.
पुलिस ने गड्ढ़ा खोद कर निकाला था पार्वती का शव
पार्वती बास्के की हत्या डायन के आरोप में सात सितंबर को हुई थी. साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पार्वती के घर के पास ही दफना दिया गया था. 14 सितंबर को ग्रामीण मुंडा कालीचरण बिरूवा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद 15 सितंबर को गांव जाकर पुलिस ने शव को गड्ढे से खोदकर निकाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




