नोवामुंडी में बाइपास रेलवे ओवरब्रिज बनाने का रखेंगे प्रस्ताव : मधु कोड़ा
Updated at : 21 Sep 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी ओरवब्रिज रद्द् करने को कोड़ा दंपती से मिले व्यवसाय नोवामु्ंडी : नोवामुंडी रेलवे क्रॉसिंग गेट पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर नोवामुंडी के व्यवसायियों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा से मुलाकात की. पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि ओवर ब्रीज बने, इसका विरोध नही करते […]
विज्ञापन
नोवामुंडी ओरवब्रिज रद्द् करने को कोड़ा दंपती से मिले व्यवसाय
नोवामु्ंडी : नोवामुंडी रेलवे क्रॉसिंग गेट पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर नोवामुंडी के व्यवसायियों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा से मुलाकात की. पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि ओवर ब्रीज बने, इसका विरोध नही करते हैं. लेकिन, इसके लिए बेहतर क्या हो सकता है, इसके लिए विकल्प की तलाश की जानी चाहिए. व्यापारी वर्ग के लोग हैं. विस्थापित होने से लोग सड़क पर आ जायेंगें. सड़क को फोर लेन सड़क का निर्माण कराने की सरकार ने घोषणा की है.
मामले मे पुराने खतियान की पड़ताल करने से पता चलता है कि बिना विस्थापन के भी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण संभव हो सकता है. इसके लिए डीवीसी से भाया संग्रामसायी तोड़ेतोपा तक बाइपास बनाने से समस्या का निदान संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि बाइपास बनाने के प्रस्ताव को लेकर डीसी, रेलवे व सूबे के सीएम से बातचीत की जायेगी. मानवीय दृष्टिकोण से ओवरब्रिज निर्माण से विस्थापन कम से कम हो, इसके लिए जहां तक संभव हो सके सबों को प्रयास करने की जरूरत है. बैठक मे लालिया दास, झुनू घोष, प्रदीप, नेसार अहमद, फटिक घोष आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




