डायन के आरोप में भतीजे ने की वृद्ध चाची की पिटायी

नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डांगुवापोसी के मुंडा साई में डायन के आरोप में भतीजा संजय गोप ने अपनी वृद्ध चाची श्रीमती देवी (65) को घर का दरवाजा तोड़कर बीती रात डंडा से जमकर पिटाई कर दी. इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पीड़िता ने अपने भतीजा संजय गोप के खिलाफ नोवामुंडी […]
नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डांगुवापोसी के मुंडा साई में डायन के आरोप में भतीजा संजय गोप ने अपनी वृद्ध चाची श्रीमती देवी (65) को घर का दरवाजा तोड़कर बीती रात डंडा से जमकर पिटाई कर दी. इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पीड़िता ने अपने भतीजा संजय गोप के खिलाफ नोवामुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.आरोपी फरार है. चार साल पूर्व संजय गोप की बच्ची की बीमारी से मौत हो गयी थी. उस दौरान भी डायन का आरोप लगाकर संजय ने अपनी चाची श्रीमती देवी की पिटायी कर घर से भगा दिया था.
चार साल बाद श्रीमती देवी अपने घर लौटी थी. दोबारा रात्रि में दरवाजा तोड़कर डंडा से पिटायी की गयी. इसकी सूचना मुखिया ने पुलिस को दी गयी. इसके बाद थाना प्रभारी बृजलाल राम ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की. घायल महिला को प्राथमिक उपचार कराया गया. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




