भवन से नहीं, शिक्षक और विद्यार्थी से विवि की पहचान

Updated at : 07 Sep 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
भवन से नहीं, शिक्षक और विद्यार्थी से विवि की पहचान

कोल्हान विवि में 40 रिटायर शिक्षकों को मिला सम्मान, बोले सांसद चाईबासा : शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. उनके अनुभव व ज्ञान का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके अनुभव से समाज हमेशा लाभान्वित होता है. किसी भी विवि की पहचान बड़े भवन से नहीं होती है, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थी से होती है. उक्त […]

विज्ञापन

कोल्हान विवि में 40 रिटायर शिक्षकों को मिला सम्मान, बोले सांसद

चाईबासा : शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. उनके अनुभव व ज्ञान का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके अनुभव से समाज हमेशा लाभान्वित होता है. किसी भी विवि की पहचान बड़े भवन से नहीं होती है, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थी से होती है. उक्त बातें सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मंगलवार को सीनेट हॉल में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में कहीं. ज्ञात हो कि कोल्हान विवि ने पहली बार शिक्षक दिवस पर रिटायर शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत की है.
मंगलवार के सम्मान समारोह में 40 रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान कर हमें गर्वान्वित होना चाहिए. विवि में शिक्षा का स्तर बना रहे, इसे लेकर रिटायर शिक्षकों को आगे आना होगा.
सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्या के लिए अलग कोषांग
स्वागत भाषण में कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि रिटायर शिक्षकों का सम्मान करने की परंपरा अब हर साल चलेगी. विवि में रिटायर शिक्षकों की समस्या का निपटारा तुरंत होगा. इसके लिए अलग से कोषांग बनाया जायेगा. मौके पर प्रोफेसर डॉ पद्माजा सेन, डॉ मित्रेश्वर और अन्य बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया. कार्यक्रम का मंच संचालन पॉलिटिकल साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने किया, जबकि मौके पर एफए डॉ मधुसूदन, एफओ सुधांशु कुमार, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, कुलसचिव डॉ एससी दास, सीसीडीसी डॉ जेपी मिश्रा, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, साइंस डीन डॉ केसी डे, डॉ शशिलता, डॉ एसपी मंडल, डॉ शिव कुमार सिंह, डॉ एके पॉल समेत अन्य विभागाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे.
केयू में नयी परंपरा की हुई शुरुआत, हर वर्ष सम्मानित होंगे शिक्षक
रिटायर शिक्षकों के अनुभव से हमेशा लाभान्वित होता है समाज
विवि प्रशासन ने पहली बार सीनेट हॉल में रिटायर शिक्षकों को किया सम्मान
प्रोफेसर डॉ पद्माजा सेन समेत 40 शिक्षक सम्मानित
सीनेट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रोफेसर डॉ पद्माजा सेन समेत 40 रिटायर शिक्षकों को शॉल व अटैची देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सुजाता सिन्हा, डॉ अशोक सेन, डॉ नूतन चंद्रा पाठक, डॉ बीके झा, डॉ केएन उपाध्याय, डीके रावत, डॉ एसएनएम टोपनो, डॉ एके एक्का, डॉ आरएन रावत, डॉ आरएन पाठक, डॉ डीपी शुक्ला, डॉ डी महतो, डॉ शकुंतला, डॉ कनकलता, डॉ निर्मला शुक्ला, डॉ सुदामा सिंह, प्रो एए खान, डॉ सीएन मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola