कई विषयों में पीजी की सीट रह जायेगी खाली

Updated at : 31 Aug 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
कई विषयों में पीजी की सीट रह जायेगी खाली

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर (पीजी) पार्ट वन, सत्र 2016-18, के लिए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी किये जाने बाद कॉलेजों में एडमिशन आरंभ हो गया है. लेकिन मेरिट लिस्ट के देखा जाये, तो इस बार विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट समेत कॉलेजों में कई विषयों में कई सीटें खाली रह जायेंगी. विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर (पीजी) पार्ट वन, सत्र 2016-18, के लिए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी किये जाने बाद कॉलेजों में एडमिशन आरंभ हो गया है. लेकिन मेरिट लिस्ट के देखा जाये, तो इस बार विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट समेत कॉलेजों में कई विषयों में कई सीटें खाली रह जायेंगी. विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में जहां विभिन्न विषयों में सीटों की कुल संख्या 5440 है, वहीं विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम मेरिट लिस्ट में 4650 उम्मीदवारों के ही नामों का प्रकाशन किया गया है. ऐसे में देखा जाये, तो 790 सीटें खाली रह जायेंगी. जानकारी के अनुसार कम आवेदन प्राप्त होने से ऐसा हुआ है.

गृह विज्ञान में 3 व संस्कृत में 6 उम्मीदवार
कुछ ऐसे विषय हैं, जिनमें गिनती के उम्मीदवार हैं. गृह विज्ञान में मात्र 3 और संस्कृत में 6 उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन किया गया है. जबकि इन दोनों विषयों में सीटों की संख्या क्रमश: 60 और 50 है. कुड़माली में सीटों की संख्या 60 है और उम्मीदवार18, मास कॉम में 50 सीट व 13 उम्मीदवार, जूलॉजी की 100 सीट व 54 उम्मीदवार बॉटनी में 80 सीट व 11 उम्मीदवार हैं.
कुछ विषयों में सीट के अधिक उम्मीदवार
कुछ ऐसे भी विषय हैं, जिनमें सीट से अधिक उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन किया गया है. कॉमर्स में सीटों की कुल संख्या 1040 है, जबकि 1050 उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित किये गये हैं. अर्थशास्त्र में 280 सीटों के लिए 290 और भूगोल में 120 सीटों के लिए 229 उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन किया गया है.
विषय सीट उम्मीदवार
एंथ्रोपोलॉजी 60 36
बांग्ला 60 35
बॉटनी 80 11
केमेस्ट्री 130 70
कॉमर्स 1040 1050
अर्थशास्त्र 280 290
अंग्रेजी 180 123
भूगोल 120 229
जियोलॉजी 40 22
हिंदी 580 555
इतिहास 720 714
हो 150 95
गृह विज्ञान 60 03
कुड़माली 60 18
मास कॉम 50 13
गणित 220 205
ओड़िया 60 15
फिलॉस्पी 160 143
रा विज्ञान 780 622
मनोविज्ञान 130 59
संस्कृत 50 06
संथाली 120 208
सोशियोलॉजी 60 11
उर्दू 90 23
जूलॉजी 100 54
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola