शिक्षकों ने बुनियाद प्रपत्र भरने का तरीका सीखा
Updated at : 31 Aug 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में बुनियाद कार्यक्रम के तहत पहले बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन शिक्षकों को बुनियाद प्रपत्र भरने का तरीका बताया गया. बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए नैतिक शिक्षा पर जोर देने की बात कही गयी. बताया गया कि हर बच्चे में कोई-न-कोई […]
विज्ञापन
चाईबासा : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में बुनियाद कार्यक्रम के तहत पहले बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन शिक्षकों को बुनियाद प्रपत्र भरने का तरीका बताया गया.
बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए नैतिक शिक्षा पर जोर देने की बात कही गयी. बताया गया कि हर बच्चे में कोई-न-कोई गुण रहता है. शिक्षक उसके अंदर छिपे गुण को उभारे. प्रशिक्षण में कमल किशोर गोप, प्रताप सिंह बानरा, ज्योत्सना पुरती, सरोज देवगम, पूनम सिंकू, पूनम भेंगरा, अंजू नायक, मारिया गोरोती एक्का, आराधना प्रसाद, सरस्वती बानरा, हेमांगनी महतो, रीता विश्वकर्मा, उर्मिला कुमारी, गीता होनहागा, संजू देवगम, किरण गुड़िया आदि शामिल थे. बतौर प्रशिक्षक दीपक कुमार प्रजापति, कृष्णा देवगम, संजीव कुमार और संजीव कुमार बलमुचु शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




