देर से मिला वाहन, रास्ते में हुआ प्रसव

मझगांव : ममता वाहन मालिकों की हड़ताल के कारण सोमवार को मझगांव प्रखंड में रास्ते में गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया. वहीं एक गर्भवती का घर पर प्रसव हुआ. बताया जाता है कि सोनापोस पंचायत के कंटामानी निवासी सुजीता देवी को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई. ममता वाहन की हड़ताल के कारण […]
मझगांव : ममता वाहन मालिकों की हड़ताल के कारण सोमवार को मझगांव प्रखंड में रास्ते में गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया. वहीं एक गर्भवती का घर पर प्रसव हुआ. बताया जाता है कि सोनापोस पंचायत के कंटामानी निवासी सुजीता देवी को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई. ममता वाहन की हड़ताल के कारण परिवार वाले किराये का वाहन की व्यवस्था में लगे रहे. काफी देर बाद वाहन की व्यवस्था हो सकी. इसके बाद सुजीता देवी को मझगांव सीएचसी लाया जा रहा था.
रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया. किसी तरह प्रसूता अस्पताल पहुंची. इसके बाद उसका इलाज किया गया. फिलहाल जच्चा और बच्चा ठीक है. सुजीता देवी के पति किरानी बंकीरा ने बताया कि ममता वाहन की हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




