हाटगम्हरिया में मिला डेंगू मरीज

Updated at : 30 Aug 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
हाटगम्हरिया में मिला डेंगू मरीज

हाटगम्हरिया : पश्चिमी सिंहभूम में तेजी से फैल रहे डेंगू का प्रकोप अब हाटगम्हरिया तक पहुंच गया है. सोमवार को हाटगम्हरिया के अमन डेंगू की चपेट में आ गया है. लगातार चार दिनों से अमन को तेज बुखार हो रहा था. बीते शुक्रवार को उसको चाईबासा के डॉ अरुण के यहां इलाज कराया गया. स्थिति […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : पश्चिमी सिंहभूम में तेजी से फैल रहे डेंगू का प्रकोप अब हाटगम्हरिया तक पहुंच गया है. सोमवार को हाटगम्हरिया के अमन डेंगू की चपेट में आ गया है. लगातार चार दिनों से अमन को तेज बुखार हो रहा था. बीते शुक्रवार को उसको चाईबासा के डॉ अरुण के यहां इलाज कराया गया.

स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन अमन को चंपुआ ले गये. यहां जांच में डेंगू का पता चला. इसके बाद अमन का इलाज बड़बिल में चला. बड़बिल के डॉक्टरों ने अमन को रांची रेफर कर दिया है. रांची के एक निजी क्लिनिक में अमन का इलाज चल रहा है.

डॉ प्रिंस व चालक भी डेंगू के चपेट में: सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रिंस पिंगुवा और एंबुलेंस चालक गुरुचरण बोदरा भी डेंगू के प्रकोप में आ गये हैं. दोनों का इलाज जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल में चल रहा है. बीमारी की अवस्था में दोनों में डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे थे. शुक्रवार को दोनों की जांच में दोनों में डेंगू के होने की पुष्टि हुई.
गालूडीह की साक्षी बनी देश की सबसे कम उम्र की आधार पंजीकृत नागरिक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola