तुईबीर. खाद्य व पोषण सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

Updated at : 29 Aug 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
तुईबीर. खाद्य व पोषण सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

चाईबासा : तुईवीर पंचायत भवन में रविवार को आइजीएसएसएस एवं संवाद की ओर से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को लेकर आशा, एएनएम, एडब्ल्यूडब्लयू एवं महिला समितियों के सदस्यों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में तुईबीर, बादुड़ी एवं कुर्सी पंचायत के 15 गांवो के 40 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिनमें […]

विज्ञापन

चाईबासा : तुईवीर पंचायत भवन में रविवार को आइजीएसएसएस एवं संवाद की ओर से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को लेकर आशा, एएनएम, एडब्ल्यूडब्लयू एवं महिला समितियों के सदस्यों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में तुईबीर, बादुड़ी एवं कुर्सी पंचायत के 15 गांवो के 40 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिनमें सहिया, जल सहिया, सेविका एवं सहायिका महिलाएं भी थी.

सर्व प्रथम कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संवाद के कार्यकर्ता सुरेंद्र बुड़ीउली ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया . मौके पर पूर्वी सिंहभूम से आयी सामाजिक महिला कार्यकर्ता सालगे मार्डी ने महिलाओं से गांव की समस्याओं की जानकारी ली. गांव की आंगनबाड़ी, विद्यालय एवं स्वास्थ्य सेवाओं से मिलनेवाली लाभ की चर्चा की गयी. सालगे मार्डी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2011 को आया, लेकिन यह अधिनियम वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव के बाद लोकसभा एवं राज्यसभा के संयुक्त बैठक के बाद आयी. काफी समय फेरबदल करते हुए

यह विधेयक 2011 में संसद में पास हुआ. इसके तहत 62.5 प्रतिशत जनता को फायदा होने की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि मानव अधिकार घोषणा 1949 के अनुच्छेद 25 में है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय अन्न योजना, मातृत्व लाभ योजना, जननी सुरक्षा योजना, एमडीएम, खाद्य वितरण प्रणाली योजना को जोड़ा गया. कार्यशाला में

जोवद , वामुनी पाड़ेया, भानुमति देवगम, संगीता बुड़ीउली, अश्विनी महाराणा, लक्ष्मण बुड़ीउली समेत तुईबीर, बाईतुईबीर, बादुड़ी, आयता, डोमरडिहा, पूर्णिया,
डोंकासाई, पांपड़ा, बरकुंडिया, कुईदकुसू, डोबरोसाई, टेकासाई
आदि गांव के ग्रामीण
उपस्थित थे.
कुर्सी पंचायत की 40 महिला प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
ग्रामीणों को दी गयी खाद्य अधिनियम की जानकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola