मेले का मुख्य आकर्षण होगा राखी व आभूषण

Updated at : 21 Jul 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
मेले का मुख्य आकर्षण होगा राखी व आभूषण

चक्रधरपुर : पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य पर प्रेरणा मंच द्वारा एक व दो अगस्त को श्रावणी मेला का आयोजन किया जायेगा. श्रीश्री शनिदेव मंदिर के समीप बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर मंच की अध्यक्ष मंजू संथोलिया ने बताया कि एक अगस्त को मंच की सभी महिलाएं संयुक्त रूप से मेले का उदघाटन करेंगी. मेले […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य पर प्रेरणा मंच द्वारा एक व दो अगस्त को श्रावणी मेला का आयोजन किया जायेगा. श्रीश्री शनिदेव मंदिर के समीप बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर मंच की अध्यक्ष मंजू संथोलिया ने बताया कि एक अगस्त को मंच की सभी महिलाएं संयुक्त रूप से मेले का उदघाटन करेंगी. मेले में लेडिज कुरती, फेंसी साड़ियां, बच्चों के ड्रेस, बेड शीट, लड्डू गोपाल की पोशाक, आकर्षक आभूषण, बैग,

मोती के आइटम, राखी, गिफ्ट आइटम एवं व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे. मेले में मुख्य आकर्षण होगा सरप्राइज गिफ्ट, म्यूूजिकल चेयर, लक्की ड्रॉ आदि. दीप कल्याण मंडप (प्रभात टॉकिज) में आयोजित होने वाला यह मेला सुबह 10 से रात आठ बजे तक चलेगा. मेला को सफल बनाने के लिए महिला समिति के तमाम सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. प्रिया अग्रवाल, अर्चना भंसाली व सरिता अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है. मौके पर मुख्य रूप से लीला बाई व रेखा शाह उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola